Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Shani Budh Vakri Saturn Mercury Retrograde Rashifal Future Predictions

जुलाई में 2 ग्रह चलेंगे वक्री चाल, इन राशियों के बनेंगे बिगड़े हुए काम

जुलाई के महीने में 2 ग्रह वक्री होने जा रहे हैं। 13 जुलाई को शनि देव वक्री हो जाएंगे। इसके बाद 18 जुलाई को बुध देव वक्री हो जाएंगे। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार शनि और बुध के वक्री होने से कुछ राशि वालों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 23 June 2025 01:24 PM
share Share
Follow Us on
जुलाई में 2 ग्रह चलेंगे वक्री चाल, इन राशियों के बनेंगे बिगड़े हुए काम

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के वक्री होने को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के वक्री होने का मतलब है ग्रहों की उलटी चाल शुरू होना। ग्रहों के वक्री होने से सभी 12 राशियां प्रभावित होती हैं। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। जुलाई के महीने में 2 ग्रह वक्री होने जा रहे हैं। 13 जुलाई को शनि देव वक्री हो जाएंगे। इसके बाद 18 जुलाई को बुध देव वक्री हो जाएंगे। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार शनि और बुध के वक्री होने से कुछ राशि वालों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं, शनि और बुध का वक्री होना किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा…

मेष राशि :

आय में वृद्धि के योग बनेंगे।

पैतृक संपत्ति मिल सकती है।

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे।

व्यापार में लाभ होगा।

मिथुन राशि :

घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है।

धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी।

नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए शुभ समय है।

हर क्षेत्र में मनचाही सफलता प्राप्त होगी।

सिंह राशि :

व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

धन का आवक बढ़ेगा।

आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा।

पिछले निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा।

लंबे समय से बकाया हुए धन वापस मिलेगा।

कन्या राशि :

भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

फैमिली और फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा।

धन की तंगी से छुटकारा मिलेगा।

वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी।

वृश्चिक राशि:

आप अपने लक्ष्यों के करीब पहुंचेंगे।

आपकी निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा।

काम से संबंधित यात्रा कर सकते हैं, जिसमें लाभ होगा।

आप अपनी नौकरी में संतुष्ट होंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:इन 5 राशियों के लिए लकी रहेगा ये सप्ताह, खूब कमाएंगे धन-दौलत
अगला लेखऐप पर पढ़ें