Hindi Newsधर्म न्यूज़Ashadha amavasya 2025 date and time snan daan muhurat know dhan labh ke upay

आषाढ़ अमावस्या आज, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त व धन लाभ के उपाय

Ashadha Amavasya Timing: अमावस्या तिथि हिंदू धर्म में बहुत खास मानी गई है। जिसमें आषाढ़ अमावस्या का अलग महत्व है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान कर दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। जानें स्नान-दान का मुहूर्त व धन लाभ के उपाय।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानTue, 24 June 2025 09:00 AM
share Share
Follow Us on
आषाढ़ अमावस्या आज, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त व धन लाभ के उपाय

Ashadha Amavasya 2025: हिंदू धर्म में आषाढ़ अमावस्या का विशेष महत्व है। आषाढ़ अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान, पूजा-पाठ व दान-पुण्य करना अत्यंत लाभकारी माना गया है। इस साल आषाढ़ अमावस्या 25 जून, बुधवार को है। मान्यता है कि इस दिन विधिवत पूजा-अर्चना करने व दान करने से पापों से मुक्ति मिलती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है। अमावस्या के दिन पितरों का श्राद्ध, तर्पण व पिंडदान भी किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति और उनकी कृपा मिलती है। आषाढ़ अमावस्या के दिन लोग पूजा-पाठ करने के साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए उपाय भी करते हैं। जानें आषाढ़ अमावस्या पर स्नान-दान मुहूर्त व धन लाभ के उपाय।

ये भी पढ़ें:जुलाई का महीना इन 3 राशियों के लिए वरदान समान, होगा लाभ ही लाभ

आषाढ़ अमावस्या स्नान-दान मुहू्र्त: आषाढ़ अमावस्या पर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त सुबह 04 बजकर 05 मिनट से सुबह 04 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05:25 से सुबह 10:40 बजे समाप्त होगा।

आषाढ़ अमावस्या के दिन क्या दान करें: आषाढ़ अमावस्या पर जल, मौसमी फल, सूती वस्त्र, धन व अन्न आदि का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में धन-संपदा बढ़ती है और सुखों में वृद्धि होती है।

आषाढ़ अमावस्या धन लाभ के उपाय-

1. हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है। अमावस्या तिथि पर मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करना अत्यंत शुभ माना गया है। इस दिन मां लक्ष्मी को कमल का फूल व खीर आदि अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां खत्म होती हैं और धन लाभ होता है।

ये भी पढ़ें:शुक्र का नक्षत्र गोचर, 26 जून से इन राशियों को मिलेंगे शुभ फल

2. अमावस्या के दिन हनुमान मंदिर जाएं और बजरंगबली की मूर्ति या प्रतिमा के सामने घी का दीपक जलाएं। इसके साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को चमेली का तेल व पीला सिंदूर अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक उन्नति मिलती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
अगला लेखऐप पर पढ़ें