Hindi Newsमौसम न्यूज़Weather Updates IMD Today rain alert up bihar delhi barish aaj ka mausam latest

सावधान! हफ्ते भर होने वाली है बारिश, आंधी-तूफान भी आएगा; मौसम विभाग का अलर्ट

दिल्ली में दिन के दौरान बारिश और बादल गरजने के साथ वर्षा का अनुमान जताते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.2 डिग्री अधिक है।

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तानTue, 24 June 2025 05:01 PM
share Share
Follow Us on
सावधान! हफ्ते भर होने वाली है बारिश, आंधी-तूफान भी आएगा; मौसम विभाग का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में अगले हफ्ते भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश के मध्य भागों में ऊपरी हवा में चक्रवाती हलचल है। साथ ही, विभिन्न क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडल स्तर पर निम्न दबाव के क्षेत्र बना हुआ है। इसके कारण मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिम भारत में कोंकण, महाराष्ट्र और गुजरात में 24 जून को 20 सेंटीमीटर से अधिक अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। उत्तर-पश्चिम, पूर्व और दक्षिण भारत में भी भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, बारिश-बिजली का कहर जारी; 18जिलों में अलर्ट
ये भी पढ़ें:गुजरात में इन जिलों के लोग रहें सावधान! भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट
ये भी पढ़ें:यूपी के बचे हिस्सों में 24 घंटे में छा जाएगा मानसून, आज 16 जिलों में झमाझम बारिश

पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, और राजस्थान में 24 से 30 जून तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है, जिसमें उत्तराखंड में 24 से 27 जून तक बहुत भारी बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड, ओडिशा, और छत्तीसगढ़ में 24 से 28 जून तक भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत में अगले सात दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। आंधी-तूफान भी देखने को मिल सकता है।

दक्षिण भारत में भी खूब बरसेंगे बदरा

दक्षिण भारत में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, और तटीय आंध्र प्रदेश में 24 से 28 जून तक भारी बारिश की संभावना है। तटीय कर्नाटक में 24 से 26 जून तक बहुत भारी बारिश हो सकती है। कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, और तेलंगाना में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। इस तरह देश के अलग-अलग हिस्सों में मॉनसून अपना असर दिखाना शुरू कर रहा है। इस दौरान कई जगहों पर भारी बारिश और आंधी-तूफान का असरे देखने को मिलेगा।

अगला लेखऐप पर पढ़ें