राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 0.8 डिग्री अधिक है। आईएमडी ने गरज-चमक के साथ बारिश होने और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान जताया है।
इधर मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में हैवी रेन यानी भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में यलो अलर्ट है। यहां बारिश के साथ मेघ गर्जन होने और आकाशीय बिजली गिरने की घटना हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और कुल्लू जिलों में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ के बाद 6 लोग लापता हो गए। इनकी तलाश के लिए राष्ट्रीय और राज्य आपदा मोचन बल, पुलिस और होम गार्ड की संयुक्त टीमें फिर से अभियान में जुट गईं।
राजस्थान में इस बार मानसून जमकर मेहरबानी दिखा रहा है। पिछले एक हफ्ते से प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे जहां किसानों के चेहरे खिल गए हैं, वहीं आमजन को भी भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है।
हाड़ौती अंचल में मानसून ने अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी है। बुधवार रात कोटा, झालावाड़, बारां और बूंदी जिलों में अच्छी बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया।
दिल्ली में दिन के दौरान बारिश और बादल गरजने के साथ वर्षा का अनुमान जताते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.2 डिग्री अधिक है।
आसमान पर बादल छाए हुए हैं, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में भारी बारिश हुई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश बीजापुर और रामानुजगंज-बलरामपुर जिले में रिकार्ड किया गया है।
शेखावाटी अंचल में उमस और गर्मी से बेहाल लोगों को सुबह बड़ी राहत मिली, जब तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश ने दस्तक दी। सीकर जिले सहित कई इलाकों में करीब 20 मिनट तक जोरदार बारिश हुई।
Weather Update: दक्षिण पश्चिम मॉनूसन के चलते राजस्थान के अधिकतर इलाकों में भी बारिश हो रही है। IMD ने कई जगह भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जयपुर सहित अनेक इलाकों में आज सुबह से ही बारिश हो रही है।
राजस्थान में मानसून एक बार फिर पूरे शबाब पर है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों को तरबतर कर दिया है। राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में सोमवार की सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है।