Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Police Balrampur Inspector official car ran over a sleeping person he died

यूपी पुलिस इंस्पेक्टर की सरकारी गाड़ी ने बरामदे में सो रहे व्यक्ति को रौंदा, मौत

यूपी के बलरामपुर जिले में हरैया थाने के इंस्पेक्टर की सरकारी गाड़ी ने बरामदे में सो रहे व्यक्ति को रौंद दिया। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। घटना के आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानThu, 26 June 2025 11:36 AM
share Share
Follow Us on
यूपी पुलिस इंस्पेक्टर की सरकारी गाड़ी ने बरामदे में सो रहे व्यक्ति को रौंदा, मौत

यूपी के बलरामपुर के थाना हरैया क्षेत्र में परसपुर चौराहे पर बुधवार रात एक दुर्घटना हुई। रात करीब 11 बजे हरैया थाने के इंस्पेक्टर की सरकारी बोलेरो ने घर के बरामदे में सो रहे पंकज जायसवाल (45) को रौंद दिया। पंकज की तुलसीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए पहुंचने पर ही मौत हो गई। पंकज की मोत के बाद घर कोहराम मच गया। घरवालों को रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से नाराज लोगों ने आक्रोश जताया है। लोगों ने सड़क जामकर प्रदर्शन किया।

मृतक पंकज के भतीजे अशोक कुमार ने बताया कि पंकज अपने घर के बाहर टीन शेड के बरामदे में सो रहे थे। बरामदा ईंट की दीवार से घिरा था। तुलसीपुर की तरफ से आ रही एसएचओ की सरकारी बोलेरो अनियंत्रित होकर दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई। बाेलेरो ने पंकज रौंद दिया। हादसे के समय बोलेरो में अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। घटना के बाद मौका पाकर गाड़ी लेकर फरार हो गए। पंकज को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने रात में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। साथ ही पुलिस पर गम्भीर आरोप भी लगाए है। मृतक पंकज के सात बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और चार बेटे शामिल हैं। घर में कोहराम मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें:13 साल की लड़की से रेप कर भाग रहा था आरोपी, यूपी पुलिस ने गोली मार कर पकड़ा

बलरामपुर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली। मौके पर पुलिस टीम भेजी गई है। पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
अगला लेखऐप पर पढ़ें