13 साल की लड़की से रेप कर भाग रहा था आरोपी, यूपी पुलिस ने गोली मार कर पकड़ा
यूपी के बहराइच जिले में 13 साल की लड़की से रेप कर भाग रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मार कर पकड़ लिया है। आरोपी के पैर में गाेली लगी है। उसे अस्पताल भेजा गया है।

यूपी में एक और हाफ पुलिस एनकाउंटर हुआ है। बहराइच जिले में रुपईडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 साल की बालिका के साथ हैवानियत करने के बाद भाग रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। रेप आरोपी के दाएं पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
दरअसल, नाबालिग लड़की से रेप की वारदात पर सक्रिय पुलिस ने भारत नेपाल सरहद के पचपकड़ी गांव के पास दबिश दी। सीमा पार नेपाल भागने की फिराक में फरार आरोपी ने घेराबंदी देख गोली चला दी। पुलिस टीम ने अपने आप बचाते हुए जवाबी गोली चलाई, जो रेप आरोपी के दाहिने पैर में लगी। जिसके चलते रेप आरोपी भाग नहीं सका। गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया।
उसकी पहचान अड़गोडवा के बढ़ैया निवासी अजमेर के रूप में हुई। एक गांव निवासनी 13 वर्षीय किशोरी के साथ बुधवार को रेप की वारदात को अंजाम दिया है। घटना करने के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित लड़की के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया था। आरोपी की तलाश में लगी थी। पुलिस को कामयाबी मिल गई है। पुलिस ने भाग रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि गोली लगने से घायल आरोपी को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज भेज दिया गया है।