Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Pilibhit Madhotand canal siphon Sunken with Landslide irrigation stopped for thousand acre land

यूपी के पीलीभीत में कटकर धंसा साइफन, हजारों एकड़ में नहीं हुई सिंचाई

यूपी के पीलीभीत में हरदोई ब्रांच नहर से निकली माधोटांडा रजवाहा का साइफन अचानक धसने लगा। देखते ही देखते पुल के एक तरफ का हिस्सा कट कर खारजा नहर में समा गया। यह देखकर आसपास के काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और हड़कंप मच गया।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, पीलीभीतSun, 22 June 2025 12:33 PM
share Share
Follow Us on
यूपी के पीलीभीत में कटकर धंसा साइफन, हजारों एकड़ में नहीं हुई सिंचाई

यूपी के पीलीभीत में हरदोई ब्रांच नहर से निकली माधोटांडा रजवाहा का साइफन अचानक धसने लगा। देखते ही देखते पुल के एक तरफ का हिस्सा कट कर खारजा नहर में समा गया। यह देखकर आसपास के काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और हड़कंप मच गया। इसकी सूचना सिंचाई विभाग को भी दी गई है। साइफन धंस जाने से हजारों एकड़ कृषि भूमि सिंचाई से वंचित रह जाएगी।

जानकारी के अनुसार हरदोई ब्रांच नहर से माधोटांडा रजवाहा निकली है। आगे जाकर इस नहर से पूरनपुर रजवाहा भी जाती है एवं इसके अलावा देवीपुर, गोपालपुर सहित आधा दर्जन माइनर भी निकली हैं। रविवार की सुबह अचानक से माइनर का साइफन धंसने लगा। देखते ही देखते पुल के एक तरफ का पूरा कोना नीचे खारजा समा गया और पानी की तेजधार भी उसके ऊपर गिरने लगी। यह देखकर काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें:कुंवारी गर्भवती के अबॉर्शन पर अड़े परिवार को पंचायत ने मनाया, बचाई अजन्मे की जान

इसकी जानकारी सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भी दी गई। पर रविवार होने के चलते 11 बजे तक कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच सका। इधर रजवाहा और खारजा नहर का पानी भी रोक दिया गया। एसडीएम महिपाल सिंह ने बताया कि लेखपाल को भेज कर रिपोर्ट मांगी है। चेक कराया जा रहा है।

अमरिया में पुल की दीवार नहर में गिरी, लोगों की मुश्किल बढ़ी

इससे पहले अमरिया में मझोला मार्ग पर बने ड्यूनी बैराज से निकली देवहा बैगुल फीडर की नहर की आधी दीवार अचानक नहर में समा गई। इससे कई गांवों की आवाजाही पर आंशिक असर है। डीएम ने एसडीएम से रिपोर्ट मांगी है। एसडीएम ने तहसीलदार को मौके पर भेज कर यहां अस्थायी रूप से आवागमन को रुकवा कर एहतियातन बोरियां लगवाई। करीब सौ साल से भी अधिक पुराने इस पुल की रेलिंग रात में किसी वक्त अचानक नहर में समा गई।

पुल पार करने में खतरा

पुल की दीवार नहर में समा जाने से क्षेत्रीय लोगों में दहशत सी है। फरदिया,भूड़ा कैमोर के अलावा तिकुनियां नसीर हर्रायपुर, वढ़ेपुरा, अमरिया सितारगंज को जाने बाले लोग इसी पुल से निकलते हैं। पुल को पार करने में अब खतरा लग रहा है। हालांकि यह लिंक मार्ग पर है पर इस पुल से मिलने वाली सड़क आगे जाकर हाईवे और अन्य मार्ग को जोड़ती है।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
अगला लेखऐप पर पढ़ें