Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Shri Ramlala darshan timing in ayodhya ram temple

अयोध्या राम मंदिर में श्रीरामलला के दर्शन अवधि में बदलाव, पट बंद रहने का समय घटेगा

अयोध्या राम मंदिर में श्रीरामलला के दर्शन के समय में बदलाव किया है। नए साल पर और प्रतिष्ठा द्वादशी के आयोजन के तीनों दिन 11 से 13 जनवरी तक प्रभु श्रीराम के मन्दिर का दोपहर में पट बन्द रहने का समय आधा धंटा ही रहेगा। दर्शन का समय बढ़ जाएगा।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानFri, 27 Dec 2024 02:16 PM
share Share
Follow Us on
अयोध्या राम मंदिर में श्रीरामलला के दर्शन अवधि में बदलाव, पट बंद रहने का समय घटेगा

अयोध्या में राम मन्दिर में विराजमान श्रीरामलला के दर्शन के समय में अल्प बदलाव किया गया है। साल के पहले दिन नए साल पर और प्रतिष्ठा द्वादशी के आयोजन के तीनों दिन 11 से 13 जनवरी तक प्रभु श्रीराम के मन्दिर का दोपहर में पट बन्द रहने का समय उक्त चारों दिन आधा घंटा ही रहेगा। अभी तक दोपहर साढ़े बारह से डेढ़ बजे तक पट बंद रहता है। उक्त तिथियों में एक बजे से ही पुनः दर्शन प्रारम्भ हो जाएगा। इसके अलावा प्रतिष्ठा द्वादशी के आयोजन वाले तीनों दिन शयन आरती के पास नहीं जारी होंगे। व्यवस्था ऐसी बनाई जा रही है कि आरती होती रहेगी और दर्शन भी चलता रहेगा। इस तरह दर्शन अवधि बढ़ जाएगी।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि पहली जनवरी को अधिकांश लोग कैलेंडर वर्ष की शुरुआत शुभता से करना चाहते हैं ऐसे में प्रभु दर्शन के लिए अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की आशा है। श्रीरामलला के दर्शन के लिए उमड़े वाली भीड़ को देखते हुए दोपहर में पट बन्द रखने का समय घटाया गया है। इस दौरान दर्शन की अवधि बढ़ जाएगी। पहली जनवरी को दोपहर डेढ़ बजे की अपेक्षा एक बजे दर्शन शुरू हो जाएगा।

ये भी पढ़ें:राम मंदिर का निर्माण अक्तूबर 2025 तक पूरा नहीं होगा, इस वजह से नई डेट आई
ये भी पढ़ें:अयोध्या राम मंदिर में आज से लगेगी नये पुजारियों की ड्यूटी, दो शिफ्ट चलेंगी

त्रिदिवसीय आयोजन में भी बदलाव

डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि इसी तरह प्रतिष्ठा द्वादशी के त्रिदिवसीय आयोजन में भी देश और दुनिया भर के भिन्न-भिन्न स्थानों से श्रद्धालु आ सकते हैं, इसलिए दोपहर में आधा घंटा दर्शन अवधि बढ़ाने के साथ ही शयन आरती के समय भी दर्शन निरन्तर चलता रहेगा। उक्त सम्बन्ध में हुई बैठक में व्हीलचेयर के लिए भी मार्ग तय कर लिया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
अगला लेखऐप पर पढ़ें