Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Lucknow friend fired at father during his son birthday party he is in a critical condition

बेटे की बर्थडे पार्टी में पिता पर दोस्त ने की फायरिंग, सीने में लगी गोली, मच गई अफरातफरी

यूूपी की राजधानी लखनऊ में बेटे की बर्थडे पार्टी में पिता पर उसके दोस्त ने फायरिंग की। सीने में गोली लगने से वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। यल को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानThu, 26 June 2025 09:45 AM
share Share
Follow Us on
बेटे की बर्थडे पार्टी में पिता पर दोस्त ने की फायरिंग, सीने में लगी गोली, मच गई अफरातफरी

राजधानी लखनऊ में गोसाईंगंज के बेलीखुर्द में बेटे के जन्मदिन की पार्टी में किसान पर फायरिंग की गई। सीने में गोली लगने से किसान खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। वहीं, समारोह में फायरिंग होने से अफरातफरी मच गई। हमला करने का आरोप किसान के दोस्त पर है जो घटना को अंजाम देने के बाद भाग निकला। घायल को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उसे केजीएमयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

बेलीखुर्द निवासी किसान राम सूचित ने बेटे अयांश (2) के जन्मदिन की पार्टी बुधवार को रखी थी। जिसमें दोस्त नवलखेड़ा निवासी मुकेश को भी निमंत्रण दिया गया था। पार्टी चल रही थी इसी बीच वह वहां पहुंचा। उसने शराब पी रखी थी। खाना खाने के दौरान मुकेश की कुछ लोगों से कहासुनी हुई। विवाद बढ़ गया तो आरोपित ने तमंचा निकाल लिया। इस बीच राम सूचित दोस्त के पास पहुंच गया और उसे समझाने का प्रयास करने लगा। इस दौरान मुकेश ने फायरिंग कर दी। गोली राम सूचित के सीने में जा लगी। वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा।

ये भी पढ़ें:13 साल की लड़की से रेप कर भाग रहा था आरोपी, यूपी पुलिस ने गोली मार कर पकड़ा

जन्मदिन समारोह में फायरिंग होने से हड़कंप मच गया। अफरातफरी के बीच कुछ लोगों ने मुकेश को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह मौके से भाग निकला। इस बीच लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल राम सूचित को पहले सिविल अस्पताल लाया गया था। हालत नाजुक होने पर उसे केजीएमयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। इंस्पेक्टर गोसाईंगंज ब्रजेश के मुताबिक किसान की हालत नाजुक बनी हुई है। हमलावर मुकेश की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
अगला लेखऐप पर पढ़ें