Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़If constitution tampered with BSP will take to streets Mayawati lashed out at Congress and BJP

संविधान में छेड़छाड़ हुई तो सड़क पर उतरेगी बसपा, कांग्रेस और भाजपा पर जमकर बरसीं मायावती

बसपा सुप्रीमो मयावाती ने कहा है कि कांग्रेस और भाजपा ने संविधान पर कभी अमल नहीं किया। दोनों पार्टियों ने अपने हिसाब से संविधान में गैर जरूरी बदलाव किए हैं। संविधान के साथ छेड़छाड़ होने पर बसपा सड़क पर उतरेगी।

Dinesh Rathour लखनऊ, विशेष संवाददाताSat, 28 June 2025 07:24 PM
share Share
Follow Us on
संविधान में छेड़छाड़ हुई तो सड़क पर उतरेगी बसपा, कांग्रेस और भाजपा पर जमकर बरसीं मायावती

बसपा सुप्रीमो मयावाती ने कहा है कि कांग्रेस और भाजपा ने संविधान पर कभी अमल नहीं किया। दोनों पार्टियों ने अपने हिसाब से संविधान में गैर जरूरी बदलाव किए हैं। संविधान के साथ छेड़छाड़ होने पर बसपा सड़क पर उतरेगी। आरएसएस संविधान की प्रस्तावना से ‘सोशलिस्ट एवं सेक्युलर’ शब्द हटाने में सफल नहीं होगी। बसपा सुप्रीमो ने शनिवार को लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर ने अनुभवों के आधार पर मानवतावादी बेहतरीन संविधान दिया है, लेकिन कांग्रेस और भाजपा ने पूरी ईमानदारी व निष्ठा से अमल नहीं किया है। दोनों पार्टियों ने अपनी विचारधारा, सिद्धांतों और राजनीतिक स्वार्थ में काफी गैर जरूरी परिवर्तन इसमें किए हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र व देश के अधिकांश

राज्यों में काफी लंबे समय तक सत्ता में रही कांग्रेस व भाजपा चाल, चरित्र व चेहरे को छिपाने के लिए ऐसी चालें चलती रहती है, जिनका क्रम आज भी जारी है। कांग्रेस व भाजपा दोनों पार्टियां अंदर से मिली हैं। अपनी गलत नीतियां जबरन जनता पर थोपने के लिए संविधान संशोधन करती हैं। इनके दिल में कुछ व जुबान पर कुछ है। दोनों पार्टियां डा. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान को बदलकर, इसे पुराने जातिवादी ढांचे में बदलना चाहती हैं।

उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में सुधार को लेकर चुनाव आयोग को स्थिति साफ करनी चाहिए। सभी राजनीतिक पार्टियों को विश्वास में लेकर इस काम को पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने इटावा का नाम लिए बिना कहा कि देश में धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर जातीय उन्माद, टकराव व हिंसा ठीक नहीं है। पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में महिलाएं पूरे तौर से सुरक्षित नहीं है। केंद्र व राज्य सरकारों को इस पर ध्यान देना चाहिए। आतंकवादी घटनाओं को रोकने के लिए केंद्र सरकार को तैयार रहना चाहिए। इस समय पूरी दुनिया में जो कुछ चल रहा है उस पर केंद्र को पैनी नजर रखनी चाहिए और विपक्ष को भी गुड फेथ में लेना चाहिए।

बसपा संगठन को किया जा रहा मजबूत

उन्होंने कहा कि बसपा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के साथ अन्य राज्यों की बैठकें की जा रही हैं। यह सिलसिला तब तक लगातार चलता रहेगा जब तक पूरे देश में पार्टी का हर स्तर का संगठन सही से बनकर तैयार नहीं हो जाता है। विधानसभा और आगे चलकर देश में होने वाले लोकसभा आमचुनाव के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। पार्टी अपना जनाधार मजबूत करने में पूरे जी-जान से लगी है।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
अगला लेखऐप पर पढ़ें