Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Couple tried to commit suicide wife died husband condition critical

बीवी फंदे पर झूल गई,पति अस्पताल में; गृह क्लेश के चलते दंपति ने लगाई फांसी

बिजनौर में परिवारिक विवाद के बाद पति-पत्नी ने फांसी लगा ली। इस घटना में महिला की मौत हो गई। जबकी पति की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों ने छह साल पहले लव मैरिज की थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

Pawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बिजनौरWed, 25 June 2025 05:23 PM
share Share
Follow Us on
बीवी फंदे पर झूल गई,पति अस्पताल में; गृह क्लेश के चलते दंपति ने लगाई फांसी

यूपी के बिजनौर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां परिवारिक विवाद के बाद पति-पत्नी ने फांसी लगा ली। इस घटना में महिला की मौत हो गई। जबकी पति की हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

ये मामला जगन्नाथपुर उर्फ रांडोवाला का है। जहां मंगलवार की रात शुभम की किसी बात को लेकर पत्नी त्रिवेणी से विवाद हो गया। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ा कि दोनों ने खुदकुशी करने की ठान ली। इस पर पति-पत्नी ने घर के अंदर ही फंदे से लटक कर फांसी लगा ली। जब तक परिजन कमरे में पहुंचे तब तक त्रिवेणी की मौत हो चुकी थी। वहीं, शुभम को बेहोशी की हालत में फंदे से उतारकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं, महिला की मौत होने से गांव में शोक छा गया और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

छह साल पहले दोनों ने की थी लव मैरिज

जानकारी के मुताबिक दोनों ने लव मैरिज किया था। ग्राम सुनपता के रहने वाले बीरेन्द्र कुमार की बेटी त्रिवेणी से लगभग छह साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों के दो बच्चे भी हैं। एक चार साल का लड़का और दूसरी डेढ़ साल बेटी है।

ये भी पढ़ें:लव मैरिज करने वाली युवती को अपनी पसंद की जगह रहने का हक, हाईकोर्ट का फैसला
ये भी पढ़ें:मदरसे में हैवानियत, हाफिज की पढ़ाई कर रहे छात्र ने नाबालिग से किया कुकर्म

पुलिस ने क्या कहा

इस मामले में सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच का मौका मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने परिजनों से वार्ता कर कोतवाली देहात पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कोतवाली देहात के रांडोंवाला गांव में शुभम और उसकी पत्नी त्रिवेणी में किसी बात को लेकर बहस हो गई थी।

बात बढ़ने पर दोनों ने कमरा बंद कर पंखे के कुंडे के सहारे फांसी का फंदा लगा लिया। आहट मिलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर दोनों को फांसी के फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक त्रिवेणी की मौत हो चुकी थी। वहीं, शुभम को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों के दो छोटे बच्चे हैं।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
अगला लेखऐप पर पढ़ें