फरवरी-2024 में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान सपा के 7 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी। इसी वजह से भाजपा को 8 और सपा को सिर्फ 2 सीटों पर जीत मिल सकी थी। सपा के तीसरे उम्मीदवार की हार हो गई थी। अब सपा ने 7 में से 3 विधायकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। हालांकि अन्य 4 के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।
सपा ने विधायक मनोज पांडेय, अभय सिंह और राकेश प्रताप सिंह को पार्टी से निकाल दिया है। सपा ने कहा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोपों में इन्हें निकाला जा रहा है। इसके साथ ही पोस्ट के अंत में तंज कसते हुए लिखा गया है- जहां रहें, विश्वसनीय रहें।
पिछले चुनाव से पहले तक योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने नौ दलों को मिलाकर नया मोर्चा बनाया है। नए मोर्चा ने स्वामी प्रसाद मौर्य को अगले विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद का दावेदार भी घोषित कर दिया है।
मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के पक्ष में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को नजर आए। एक बयान को लेकर अब्बास को सजा और उनकी विधानसभा सदस्यता जाने को लेकर सरकार पर हमला बोला। सरकार की तरफ से आए डीएनए वाले बयान की याद दिलाई।
यूपीू में एक तरफ सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने भाजपा पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है तो दूसरी तरफ निषाद पार्टी के संजय निषाद सोमवार को बेहद आक्रामक दिखाई दिए। एक तरह से भाजपा को चैलेंज भी कर दिया।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए संगठन को नए सिरे से खड़ा करने का निर्देश दिया है। इसके लिए विधानसभा और बूथवार संगठन को मजबूत किया जा रहा है। सदस्यों की संख्या बढ़ाई जा रही है। इसके लिए 6 महीने का विशेष अभियान चलाया जाना है।
सीएम योगी ने कहा कि सोरों का वही महत्व है जो संभल का है। श्रीहरि विष्णु के श्री वराह अवतार की कृपाभूमि और महर्षि कपिल की तपोभूमि कासगंज की पावन धरती पर आज आने का सौभाग्य मिला है। संभल में कल्कि भगवान अवतार लेंगे। सोरों जी भगवान विष्णु के तीसरे अवतार की जगह है। संभल में 10वां अवतार होगा।
अखिलेश यादव ने लिखा-‘हमने उप्र के उप मुख्यमंत्री जी की टिप्पणी का संज्ञान लेते हुए, पार्टी स्तर पर उन लोगों को समझाने की बात कही है जो समाजवादियों के डीएनए पर दी गयी आपकी ‘अति अशोभनीय टिप्पणी’ से आहत होकर अपना आपा खो बैठे। आइंदा ऐसा न हो, हमने यह आश्वासन उनसे तो ले लिया है…।
यूपी में मंत्रियों और अधिकारियों के बीच रिश्ते बदलते रहते हैं। हाल ही में एक आईएएस अधिकारी ने मंत्री के कामकाज का आकलन किया, जिससे मंत्री नाराज हो गए। वहीं, कांग्रेस में प्रदेश प्रभारी के खिलाफ...
सीएम योगी ने कहा कि सांसद जी ऊपर आए तो उन्होंने कहा कि इस फैसिलिटी सेंटर को मैं अपना कार्यालय बना देता तो मैंने कहा कि यदि आप इसको अपना कार्यालय बनाते तो आपको शीशमहल फिर पार्षदों को देना पड़ता।’ सीएम योगी ने गोरखपुर में बने अत्याधुनिक अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर और सीनियर डे केयर सेंटर का लोकार्पण किया।