UP Panchayat elections: यूपी पंचायत चुनाव के लिए ग्राम पंचायतों का आंशिक पुर्नगठन के बाद अब वार्डों के पुर्नगठन का काम शुरू हो गया है। करीब 4608 ग्राम पंचायत वार्डों का कम हो जाएंगे। हीं 250 के लगभग क्षेत्र पंचायत और 12 वार्ड जिला पंचायत के कम हो जाएंगे।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले ग्राम पंचायतों को परिसीमन किया जा रहा है। इस बार बरेली की 1188 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा। पांच ग्राम पंचायत नगर क्षेत्र में शामिल हो गईं हैं।
यूपी में पंचायत चुनाव अगले साल होने वाले हैं। इसके लिए आरक्षण तय करने की कवायद शुरू हो गई है। शुक्रवार को कैबिनेट ने राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को मंजूरी दे दी। यह आयोग पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण की संस्तुति देगा। इसी आधार पर आरक्षण तय किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश सरकार जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव की प्रक्रिया में बड़े बदलाव की कोशिश में है। सांसद और विधायक की तरह ये दोनों चुनाव भी सीधे जनता से कराने को लेकर सरकार जल्द ही केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजेगी।
यूपी पंचायत चुनाव में भाजपा को झटका लग सकता है। दरअसल एनडीए की सहयोगी निषाद पार्टी के अध्यक्ष ने अकेले चुनाव लड़ने की बात कही है। उनके इस बयान से सियासी हलचल बढ़ गई है।