गर्मी से परेशान उत्तर प्रदेश के लोगों को जल्द ही मानसूनी बारिश एक बार फिर राहत पहुंचाएगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मानसून एक बार फिर प्रदेश पर मेहरबान होगा। इसका असर शनिवार की शाम या रात से दिखेगा। यूपी के मध्य और पूर्वी हिस्सों में बारिश शुरू हो जाएगी।
24 जून को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में अनेक स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। दोनों हिस्सों में इस दौरान कहीं-कहीं बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ ही भारी बारिश की भी संभावना है। 25 जून से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर में भी भारी बारिश की संभावना जताई है। लखनऊ समेत 65 जिलों में 26 जून तक भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। साथ ही कई जिलों में वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया गया है।
मानसून ने सोनभद्र से उत्तर प्रदेश में दस्तक दे दी है। यूपी के पूर्व से लेकर मध्य तक कई जिलों में घने बादल छा गए हैं। लगभग 30 शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दो दिन तक बारिश होने की संभावना है। इससे गर्मी से भी राहत मिलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार इस चक्रवाती स्थिति का असर बुधवार को बिहार और उसकी सीमा से सटे पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में होगा। इसके बाद यह दायरा मध्य यूपी फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक पहुंच जाएगा। मौसम विज्ञानियों का 19 जून तक प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने का पूर्वानुमान है।
भीषण गर्मी से बेहाल यूपी को मौसम विभाग ने बड़ी खुशखबरी दी है। अगले दो दिनों में पूर्वी यूपी से मानसून प्रदेश में प्रवेश कर जाएगा। सोमवार को प्री मानसूनी बारिश यूपी के कई जिलों में हुई है।
कोलकाता में 17 जून और 18 जून को भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी के उत्तरी बंगाल जिलों में भी भारी से बहुत भारी बारिश और कूचबिहार, उत्तरी दिनाजपुर, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग सहित कुछ अन्य जिलों में मध्यम बारिश की संभावना है।
UP Monsoon, Weather Update: आने वाले दिनों में मॉनसून के आने से और गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मॉनसून की एंट्री हो जाएगी।
14 जून के आसपास से देश के मध्य, पूर्व और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में मानसून फिर से जोर पकड़ सकता है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी और बारिश की गतिविधियां तेज होंगी।
शानदार शुरुआत के बाद 29 मई से ही मॉनसून थमा हुआ है। हालांकि, अब संभावनाएं जताई जा रही हैं कि एक सप्ताह बाद फिर मॉनसून रफ्तार पकड़ सकता है।