नीति आयोग ने पानी में कार डूबने की समस्या के समाधान पर पटना के अथर्व के बनाए प्रोटोटाइप को सराहा है। अटल इनोवेशन मिशन के तहत छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित राष्ट्रीय स्कूल इनोवेशन मैराथन प्रतियोगिता में इस मॉडल का चयन हुआ है।
पटना में पड़ रही प्रचंड गर्मी के बीच स्कूलों और कोचिंग संस्थानों के सुबह 11 बजे के बाद संचालन पर रोक लगा दी गई है। नई टाइमिंग 16 जून तक लागू रहेगी।
गर्मी को देखते हुए राजधानी पटना के सभी स्कूल सुबह 6:30 बजे से 11:30 बजे तक ही संचालित होंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
ठंड में सुधार के बाद पटना के सभी स्कूलों की टाइमिंग एक कर दी गई है। अब सुबह 9 बजे से साढ़े तीन बजे तक स्कूल संचालित होंगे। ये टाइमिंग फिलहाल 31 जनवरी तक लागू की गई है। इससे पहले 25 जनवरी तक 8वीं तक के स्कूल बंद थे।
पटना के निजी और सरकारी स्कूलों में कक्षा 8 तक की पढ़ाई पर रोक बढ़ा दी गई है। अब 8वीं तक के स्कूल 25 जनवरी तक बंद रहेंगे।
ठंड के प्रकोप के चलते पटना के 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 23 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। जबकि जबकि 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 9:00 बजे से दोपहर साढे तीन बजे तक संचालित की जाएंगी।
भीषण ठंड के चलते पटना और दरभंगा के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 18 जनवरी तक बंद रहेंगे। 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 9 से दोपहर साढ़े तीन बजे तक ही चलेंगी। पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने आदेश जारी किया है।
पटना में भीषण ठंड और शीतलहर के चलते कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। डीएम ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
कड़ाके की ठंड के चलते पटना के सभी स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। 2 जनवरी से 6 जनवरी तक स्कूल सुबह 9 से शाम 4 बजे तक खुलेंगे। ये आदेश प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के लिए हैं। पटना के अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटों में साढ़े चार डिग्री की कमी आई है।
पटना के बिहटा प्रखंड में एयरफोर्स सेंटर स्थित केंद्रीय विद्यालय में तेंदुआ दिखने से हड़कंप मच गया है। तेंदुआ सीसीटीवी में कैद हुआ है, जिसमें वो चहलकदमी करता दिख रहा है। हालांकि अभी तक वनविभाग उसे पकड़ने में सफल नहीं रहा है। वहीं स्कूल में बच्चों की पढ़ाई बंद कर दी गई है।