Hindi Newsबिहार न्यूज़Changed timing of schools in Patna Will open from 9 am to 4 pm DM order due to cold
पटना में स्कूलों की बदली टाइमिंग; सुबह 9 से 4 बजे तक खुलेंगे, ठंड के चलते DM का आदेश
कड़ाके की ठंड के चलते पटना के सभी स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। 2 जनवरी से 6 जनवरी तक स्कूल सुबह 9 से शाम 4 बजे तक खुलेंगे। ये आदेश प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के लिए हैं। पटना के अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटों में साढ़े चार डिग्री की कमी आई है।
sandeep हिन्दुस्तान, पटनाWed, 1 Jan 2025 10:32 PM

राजधानी पटना में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने पटना जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को सुबह 9 बजे के बाद संचालित करने का आदेश दिया है। डीएम ने कहा है कि सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच में ही स्कूल संचालित किया जा सकता है। यह आदेश 2 से 6 जनवरी के बीच प्रभावी रहेगा।
आपको बता दें पटना के अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटों में साढ़े चार डिग्री की कमी आई है। न्यूनतम तीन डिग्री का अंतर आया। अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आने से सुबह और शाम कनकनी का प्रभाव बना रहा। पटना का अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिलहाल अधिकतम व न्यूनतम तापमान में लगभग चार डिग्री सेल्सियस का अंतर बना हुआ है। जिसके सुबह के वक्त काफी ठंड बढ़ गई है।
लेटेस्ट Hindi News, बिहार चुनाव 2025 , Bihar election 2025 Date , Bihar vidhan sabha seats और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।