SCO के मसौदा वक्तव्य में पहलगाम का जिक्र नहीं था। जबकि, यहां बलूचिस्तान में हुए ट्रैन हाईजैक कांड पर बात की गई थी। खास बात है कि भारत पर बलूचिस्तान में परेशानियां पैदा करने के आरोप पाकिस्तान, भारत पर लगाता रहा है। बलूचिस्तान स्वतंत्र मुल्क बनना चाहता है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जिन दस्तावेजों पर दस्तखत करने से इनकार किया है, उनमें पहलगाम का जिक्र नहीं था। जबकि, बलूचिस्तान को शामिल किया गया था। फिलहाल, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।
आदेश में रक्षांदा रशीद के पति की दलील पर खास गौर किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, उनका कहना था कि रशीद का पाकिस्तान में कोई नहीं है और वह कई बीमारियों का सामना कर रही हैं, जिसके चलते उनकी जान जोखिम में है।
संधि के निलंबन के बाद, भारत ने चार जलविद्युत परियोजनाओं को तेज करने की योजना बनाई है। भारत का यह कदम न केवल ऊर्जा उत्पादन को बढ़ाने के लिए है, बल्कि इसे पाकिस्तान पर रणनीतिक दबाव के रूप में भी देखा जा रहा है।
NIA की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस हमले की साजिश पाक सेना, ISI और लश्कर-ए-तैयबा ने मिलकर रची थी। सूत्रों के अनुसार, एक आतंकी पूर्व पाकिस्तानी सेना का कमांडो था। फिलहाल NIA जल्द बड़ा खुलासा कर सकती है।
NIA ने जांच के दौरान पोनी ऑपरेटरों, दुकानदारों, फोटोग्राफरों समेत 200 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, परवेज की एक जान-पहचान पोनी ऑपरेटर से थी और दोनों की पत्नियों ने आपस में आतंकी के आने की चर्चा की थी।
पहलगाम आतंकी हमले में जांच एजेंसी एनआईए को अहम कामयाबी मिली है। एनआईए ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर आरोप है कि उन्होंने आतंकी हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों को पनाह दी थी।
सिंधु जल संधि 1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई थी। इसमें भारत को तीन पूर्वी नदियों का उपयोग और पाकिस्तान को तीन पश्चिमी नदियों (झेलम, चिनाब, सिंधु) का प्राथमिक उपयोग दिया गया था। विश्व बैंक गारंटर है।
प्रधानमंत्री मोदी कनाडा की अपनी सार्थक यात्रा के बाद क्रोएशिया रवाना हो गए हैं, जो तीन देशों की उनकी यात्रा का तीसरा और अंतिम पड़ाव है। प्रधानमंत्री ने कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लिया था।
उपराज्यपाल ने शनिवार को 16 पार्कों को फिर से खोलने का आदेश दिया जिनमें आठ जम्मू क्षेत्र में और आठ कश्मीर घाटी में हैं। उन्होंने कहा कि गंतव्यों को चरणबद्ध तरीके से फिर से खोला जाएगा।