नीतीश कैबिनेट की बैठक में आज 46 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। जिसमें राज्य की हर पंचायत में विवाह भवन का निर्माण भी शामिल है। इस योजना पर 40 अरब 26 करोड़ से ज्यादा का खर्च आएगा। साथ ही वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन को 400 से 1100 रुपए करने का फैसला लिया गया।
चुनावी साल में बिहार में 6 नए एयरपोर्ट शुरू करने के लिए 25-25 करोड़ रुपये का आवंटन नीतीश कैबिनेट ने किया है। ये हवाई अड्डे मुजफ्फरपुर, मधुबनी, मुंगेर, वाल्मीकि नगर, वीरपुर और सहरसा में शुरू किए जाएंगे। यहां से छोटे यात्री विमान उड़ान भर सकेंगे।
Nitish Cabinet Meeting: सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की इस बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। इस बैठक में सीएम नीतीश कुमार के साथ कैबिनेट के सभी मंत्री मौजूद थे। पुराना सचिवालय में यह बैठक हुई है।
नीतीश कैबिनेट की बैठक में राज्य के 7 डॉक्टरों को सरकारी नौकरी से हटा दिया है। ये सालों से अपनी ड्यूटी से गायब थे। इनमें से कुछ की सरकारी सेवा समाप्त कर दी गई है, तो कुछ को बर्खास्त किया गया है।
बिहार के लोगों को अब जल्द डिजिटल जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र मिलेगा। नीतीश कैबिनेट ने ‘बिहार जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण नियमावली, 2025’ को लागू करने का बड़ा फैसला लिया है।
Bihar Government Jobs: बिहार में नीतीश कैबिनेट ने पंचायतों में 8 हजार से ज्यादा क्लर्क (निम्नवर्गीय लिपिक) की भर्ती करने का फैसला लिया है। कैबिनेट बैठक में कुल 8414 नए पदों के सृजन की मंजूरी दी गई।
बिहार में विधासनभा चुनाव से पहले महिला कर्मचारियों को आवास मुहैया कराने का फैसला नीतीश सरकार ने लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को बिहार कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई, इसमें कुल 22 एजेंडों पर मुहर लगाई।
साइबर अपराध, नशे की रोकथाम को लेकर बिहार पुलिस की दो नई इकाइयां गठित होंगी। केंद्र सरकार के साथ ही राज्य सरकार के गृह विभाग ने साइबर अपराध सह साइबर सुरक्षा इकाई और एंटी नारकोटिक ब्यूरो सह मद्य निषेध इकाई के गठन की मंजूरी दे दी है
बिहार में पुलों और फ्लाई ओवर का हेल्थ कार्ड बनेगा और नियमित जांच होगी। जिसके तहत ब्रिज हेल्थ इंडेक्स (बीएचआइ ) तय किया जाएगा। किस पुल की मरम्मत की जरूरत है। मंगलवार को नीतीश कैबिनेट में नई मेन्टेनेंस पॉलिसी पर मुहर लगा दी गई।
बिहार के पटना, गया और दरभंगा एयरपोर्ट से संचालित होने वाले विमानों के फ्लाइट टिकट के दाम सस्ते होने वाले हैं। नीतीश कैबिनेट ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) पर लगने वाले वैट (वैल्यू एडेड टैक्स) की दर में 25 प्रतिशत की कटौती की है।