राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव द्वारा परिवार और पार्टी से निकाल दिए गए बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को उनकी बहन के चचेरे ससुर व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वीडियो कॉल किया है।
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने लालू यादव परिवार से आगे और किसी के राजनीति में आने के सवाल का जवाब दिया है।
बिहार में पिछले तीन सप्ताह से भी ज्यादा समय से आयोग और बोर्ड में एनडीए के नेताओं के दामाद और बहनोई की नियुक्ति को तेजस्वी यादव और राजद ने मुद्दा बना रखा है। एनडीए से जीतनराम मांझी और चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती ने मोर्चा संभाल रखा है।
बिहार की राजनीति में परिवारवाद सिर्फ लालू यादव, चिराग पासवान या जीतन राम मांझी तक सीमित नहीं है। राज्य के कोने-कोने में पहले खुद, फिर बीवी या बच्चे और रिश्तेदारों को सांसद-विधायक बनाने वाले नेता फैले हुए हैं।
Lalu Yadav Birthday: वीडियो कॉल कर तेज प्रताप ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही लालू प्रसाद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में वृंदावन में केक काटने की बात कही।
लालू यादव का जन्मदिन (Lalu Yadav Birthday) सेलिब्रेट कर रहे समर्थकों का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में लालू यादव के प्रशंसक गाजे-बाजे की धुन पर झूमते और नाचते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा लालू यादव के जन्मदिन पर समर्थक पटना की सड़क पर पैसे भी उड़ाते नजर आ रहे हैं।
रोहिणी आचार्या ने तेजस्वी की सुरक्षा में स्थानीय प्रशासन के द्वारा बरती गयी लापरवाही गंभीर चिंता का विषय है। इसकी त्वरित जाँच होनी चाहिए।
एलजेपी आर के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर राजद सांसद मीसा भारती ने कहा कि इसमें क्या दिक्कत है,सांसदी से इस्तीफा दें, सुरक्षित छोड़कर जनरल सीट से चुनाव लड़ें। कार्यकर्ता तो मांग कर ही रहे हैं, विपक्ष की भी यही पुकार है।
तेज प्रताप यादव ने दूध, जूस और पानी का कारोबार करने के लिए ब्रज बेवरेजेज नाम से एक कंपनी बनाई है, जिसमें निशु सिन्हा उनकी इकलौती बिजनेस पार्टनर हैं। तेज प्रताप के रिलेशनशिप विवाद में एक सिन्हा का भी नाम आया था।
तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव के कई फोटो बाहर आने के बाद एक चैट भी सामने आया है, जिसके आधार पर बीजेपी नेता निखिल मंडल ने तीन बीवियां होने का आरोप लगाया है। चैट से ये स्पष्ट है कि अनुष्का ने अंदर की बातें जिसको बताई, उसी ने इसे लीक किया।