भारतीय महिला हॉकी टीम शनिवार को चीन से 0-3 से हारने के बाद एफआईएच प्रो लीग से रेलीगेट (निचली लीग में खिसकना) हो गई है। इस हार ने टीम का अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर होना सुनिश्चित कर दिया।
डबल ओलंपिक मेडलिस्ट हॉकी प्लेयर ललित उपाध्याय ने इंटरनेशनल करियर से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। उन्होंने देश के लिए कुल 67 गोल अपने करियर में दागे और टोक्यो और पेरिस में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा भी रहे।
हॉकी के मैदान पर दोस्ती होती है और फिर कोरोना के दौरान दोनों को एकदूसरे से प्यार हो जाता है। अब दोनों की शादी हो गई है। मनदीप और उदिता की लव स्टोरी वाकई में कमाल की है।
पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता हरमनप्रीत सिंह ने सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी और दिग्गज गोलकीपर सविता को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार मिला। वहीं हॉकी इंडिया का 2024 ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ ध्यानचंद पुरस्कार 1975 विश्व कप विजेता टीम को मिला।
टीम इंडिया ने FIH Pro League के घरेलू चरण का अंत जीत के साथ किया। भारतीय हॉकी टीम ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर सीजन का दमदार अंत किया। भारत के लिए दोनों गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दागे।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने विश्व चैंपियन जर्मनी को बुधवार को 1-0 से हराया। गुरजंत ने मैच में एकमात्र गोल किया, जिसकी बदौलत भारत वापसी करने में कामयाब रहा।
स्पेन ने पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक मैच में मिली हार का बदला चुकता करते हुए भारत को एफआईएच पुरूष प्रो लीग मैच में शनिवार को 3-1 से हरा दिया। सत्र के पहले प्रो लीग मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल का मानना है कि महिला हॉकी इंडिया लीग (डब्ल्यूएचआईएल) खेल पर वैसा ही प्रभाव डाल सकती है जैसा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने क्रिकेट पर डाला है।
इससे राज्य में हॉकी को बढ़ावा देने के लिए हॉकी इंडिया के प्रयासों को चोट पहुंची है। इसके लिए 12 दिसंबर को ही हॉकी बिहार को शोकॉज नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर जवाब मांगा गया था। लेकिन हॉकी बिहार द्वारा कोई भी जवाब नहीं दिया गया।
बिहार के राजगीर में आयोजित महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल मैच में भारत ने चीन को 1-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा दिया है। नीतीश सरकार ने भारतीय टीम के हर खिलाड़ी को 10 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।