Hindi Newsराजस्थान न्यूज़In Jodhpur, a son hanged himself in front of his mother on a video call

ए मुजाहिद रुक जा, रुक जा रे...; गिड़गिड़ाती मां के सामने वीडियो कॉल पर बेटे ने लगाई फांसी

ए मुजाहिद रुक जा, रुक जा रे... लेकिन इस गिड़गिड़ाहट, गुहार का कोई असर नहीं होता और लड़का फांसी के फंदे से लटककर जान दे देता है। मामला राजस्थान के जोधपुर का है। इस घटना के बाद से परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, जोधपुरSun, 22 June 2025 02:28 PM
share Share
Follow Us on
ए मुजाहिद रुक जा, रुक जा रे...; गिड़गिड़ाती मां के सामने वीडियो कॉल पर बेटे ने लगाई फांसी

हाथ में फोन। फोन में चल रही वीडियो कॉल, जिसमें एक युवक पंखे से लटकता दिखाई दे रहा है। इधर फोन पकड़े हुए लोग गिड़गिड़ाते हुए गुहार लगा रहे हैं- ए मुजाहिद रुक जा, रुक जा रे... लेकिन इस गिड़गिड़ाहट, गुहार का कोई असर नहीं होता और लड़का फांसी के फंदे से लटककर जान दे देता है। मामला राजस्थान के जोधपुर का है, जहां एक परिवार पर उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब बेटे ने मुंबई से वीडियो कॉल कर माता-पिता के सामने खुदकुशी कर ली।

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में फांसी लगाने वाला युवक राजस्थान के जोधपुर के बलदेव नगर का रहने वाला बताया गया है। उसका नामम मुजाहिद है और मुंबई में रहता था। घरवालों के मुताबिक उनका बेटा काफी समझदार था। आसपास वालों ने बताया कि वो इन दिनों आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा था। इसके चलते वो काफी परेशान रहने लगा था। कुछ लोगों के मुताबिक इस कारण वो डिप्रेशन का शिकार भी हो चला था।

ये भी पढ़ें:पहले 2 बेटों को खोया, अब गोद ली हुई बेटी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा दर्द
ये भी पढ़ें:शाह के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले नक्सलियों ने की पूर्व नक्सली और ग्रामीण की हत्या

वीडियो में, हाथ में फोन लिए मां मुजाहिद को बार-बार रोकने के लिए कहती है। ए मुजाहिद रुक जा, ए मुजाहिद रुक जा… बीच बीच में पिता के भी गिड़गिड़ाते हुए रोकने की आवाज आती है, लेकिन बेटा तब तक फांसी के फंदे से झूल जाता है। बातचीत के दौरान पिता मुंबई आने की बात भी करते दिखाई देते हैं। मां पैसों को लेकर भी कुछ कहती सुनाई देती है।

हालांकि इस मामले में परिवार वालों ने चुप्पी थामी हुई है। मुजाहिद के परिजन शव को लेने के लिए मुंबई गए हुए हैं। परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। हर कोई इस बात से हैरान है कि सबसे हंसकर बात करने वाले लड़के ने इतना बड़ा कदम कैसे उठा लिया। शव का अंतिम संस्कार जोधपुर में ही किए जाने की बात सामने आई है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें