Hindi Newsहिमाचल प्रदेश न्यूज़First lost 2 sons, now adopted daughter committed suicide by hanging herself

हिमाचल: पहले 2 बेटों को खोया, अब गोद ली हुई बेटी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा दर्द

घरवालों ने बताया कि पहले भी वो अपने दो बेटों को खो चुके हैं। गोद ली हुई बेटी के आत्महत्या करने से पूरा परिवार टूट गया है। डेड बॉडी के पास सुसाइड नोट मिला है, जिसमें बेटी ने अपना दर्द लिखा है।

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, ऊनाSun, 22 June 2025 01:12 PM
share Share
Follow Us on
हिमाचल: पहले 2 बेटों को खोया, अब गोद ली हुई बेटी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा दर्द

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से 18 साल की छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने बताया कि उसे तीन साल की उम्र में गोद लिया था। फांसी के फंदे से लटका देखा तो घरवालों के पैरों तले से जमीन खिसक गई थी। घरवालों ने बताया कि पहले भी वो अपने दो बेटों को खो चुके हैं। गोद ली हुई बेटी के आत्महत्या करने से पूरा परिवार टूट गया है। डेड बॉडी के पास सुसाइड नोट मिला है, जिसमें बेटी ने अपना दर्द लिखा है।

पुलिस के मुताबिक ऊना जिले के उपमंडल अंब में खेतीहर परिवार ने करीब 15 साल पहले तीन साल की बच्ची को गोद लिया था। उस समय परिवार ने अपने दो बेटों को खो दिया था। अचानक से उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूटा था, इसके बाद ही उन्होंने बेटी को गोद लिया था। युवती आईटीआई में पढ़ रही थी। बीती रात संस्थान से लौटी को अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो घरवालों को शक हुआ।

इसके बाद मां ने कमरे में जाकर देखा तो दंग रह गई। बेटी को फांसी के फंदे से लटकता देख चीख पड़ी। घरवालों को इसके बारे में बताया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। छात्रा की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने पुलिस को इसके बारे में सूचित किया। फंदे से लटकी छात्रा की लाश के पास पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें छात्रा ने अपना दर्द बताया है। मृतका ने इसके लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। उसने लिखा- वह अच्छी बेटी नहीं बन पाई है। साथ ही अन्य किसी शख्स को इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। दो बेटों को खो चुके परिवार पर भारी विपत्ति आ पड़ी है। परिजनों ने बताया कि एक बेटे को एक्सीडेंट में खोया, जबकि दूसरे की मौत गंभीर बीमारी के चलते हो गई थी। अब तीसरी मौत सुसाइड से होने के कारण पूरा परिवार गमगीन है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें