Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsMaharashtra CM Devendra Fadnavis Meets Raj Thackeray Amid Speculations of Reconciliation

उबाठा-मनसे सुलह की अटकलों के बीच राज ठाकरे से मिले फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मनसे के प्रमुख राज ठाकरे से मुंबई के एक पांच सितारा होटल में मुलाकात की। यह बैठक उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच सुलह की अटकलों के बीच हुई। फडणवीस ने कहा...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 12 June 2025 05:21 PM
share Share
Follow Us on
उबाठा-मनसे सुलह की अटकलों के बीच राज ठाकरे से मिले फडणवीस

मुंबई, एजेंसी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे से मुंबई के एक होटल में मुलाकात की। यह मुलाकात शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके चचेरे भाई राज ठाकरे में सुलह की अटकलों के बीच हुई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता फडणवीस और राज ठाकरे ने गुरुवार सुबह बांद्रा इलाके में एक पांच-सितारा होटल में मुलाकात की। सूत्रों ने इसकी पुष्टि की लेकिन विस्तृत जानकारी नहीं दी है। मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर भाजपा के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने कहा कि दोनों नेता अच्छे दोस्त हैं और राज्य से संबंधित विकास के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए मिले होंगे।

महाराष्ट्र सरकार ने इस सप्ताह मुंबई सहित 29 नगर निगमों के लिए वार्ड परिसीमन का आदेश जारी करके स्थानीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चुनाव से पहले ठाकरे बंधुओं के बीच संभावित सुलह की अटकलें लगाई जा रही हैं। राज ठाकरे ने कहा था कि 'मराठी मानुष' के हित में एकजुट होना मुश्किल नहीं है, वहीं उद्धव ने इस बात पर जोर दिया कि वह मामूली झगड़ों को अलग रखने के लिए तैयार हैं। राज ठाकरे ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन दिया था लेकिन उनकी पार्टी ने पिछले साल नवंबर में विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ा था। शिरसाट बोले, मनसे को हमारे साथ आना चाहिए महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना कोटे के कैबिनेट मंत्री संजय शिरसाट ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन से हाथ मिलाना चाहिए। उनकी यह टिप्पणी राज ठाकरे के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करने के बाद आई है। शिरसाट ने कहा कि राजनीति में कई यू-टर्न देखने को मिलते हैं। राजनीति में कब क्या हो जाए, इसके बारे में कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। वहीं शिवसेना (उबाठा) नेता किशोरी पेडनेकर ने कहा कि फडणवीस और राज ठाकरे के बीच बैठक किसी भी कारण से हो सकती है। बैठक पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें