Hindi Newsएनसीआर न्यूज़aap to win more than 100 seats in 2027 punjab election says arvind kejriwal

दो सीटों पर जीत से जोश में केजरीवाल, पंजाब में सीटों की भविष्यवाणी और गुजरात पर बड़ा दावा

गुजरात की विसावदर और पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जीत से आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल गदगद हैं। जीत के जश्न पर पार्टी के एक कार्यक्रम में दिल्ली के पूर्व सीएम अपने पुराने अंदाज और विश्वास में दिखे।

Sudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, भाषाWed, 25 June 2025 05:29 PM
share Share
Follow Us on
दो सीटों पर जीत से जोश में केजरीवाल, पंजाब में सीटों की भविष्यवाणी और गुजरात पर बड़ा दावा

गुजरात की विसावदर और पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जीत से आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल गदगद हैं। जीत के जश्न पर पार्टी के एक कार्यक्रम में दिल्ली के पूर्व सीएम अपने पुराने अंदाज और विश्वास में दिखे। केजरीवाल इतने जोश में थे कि उन्होंने इसे 2027 के लिए सेमीफाइनल बताया और पंजाब के लिए जहां सीटों की भविष्यवाणी कर डाली तो गुजरात में भी बहुमत पाने का भरोसा जताया है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा,'गुजरात और पंजाब में उपचुनाव सेमीफाइनल थे और 2027 के विधानसभा चुनाव में हम पंजाब में 100 सीट का आंकड़ा पार कर जाएंगे और गुजरात में सरकार बनाएंगे।' उन्होंने कहा, 'हम पंजाब में पिछले तीन साल से सत्ता में हैं। सरकार विरोधी लहर तो छोड़िए सरकार के समर्थन में लहर तो है ही। 2022 के विधानसभा चुनाव में हमने 92 सीट जीतीं और ऐसा लग रहा है कि 2027 में हम 100 सीट का आंकड़ा पार कर जाएंगे।' उन्होंने गुजरात में भी सरकार बनाने का दावा किया जहां, पिछली बार उनके पांच विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। केजरीवाल ने कहा, 'हम 2027 में गुजरात में सरकार बनाएंगे।'

ये भी पढ़ें:कांग्रेस ने AAP को धोखा दे दिया; अरविंद केजरीवाल ने बताया क्या हुई थी 'डील'

केजरीवाल ने गुजरात में जीत दर्ज करने वाले गोपाल इटालिया और लुधियाना पश्चिम में जीतने वाले संजीव अरोड़ा को बधाई दी और पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जनता को धन्यवाद दिया। आप प्रमुख ने कहा कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मिला हुआ है। उन्होंने कहा, 'आप व्यवस्था के खिलाफ लड़ रही है। हम लोगों को स्वच्छ राजनीति देने आए हैं। गुजरात में लोग भाजपा से तंग आ चुके हैं। पहले उनके पास कोई विकल्प नहीं था। कांग्रेस कोई विकल्प नहीं है। उन्हें आप में विकल्प दिखता है और पार्टी से उम्मीदें हैं।'

अगला लेखऐप पर पढ़ें