Hindi Newsदेश न्यूज़Kolkata Police unlawfully arrested sharmistha panoli opposing Pakistan narrative mischievous

पाकिस्तान का विरोध करने पर शर्मिष्ठा पनोली की हुई गिरफ्तारी? कोलकाता पुलिस की आई सफाई

बयान में कहा गया, 'कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स पर गलत सूचना फैलाई जा रही है कि कोलकाता पुलिस ने पाकिस्तान का विरोध करने के कारण लॉ स्टूडेंट को अवैध रूप से गिरफ्तार किया है। यह कहानी शरारतपूर्ण और भ्रामक है।'

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तानSun, 1 June 2025 06:58 PM
share Share
Follow Us on
पाकिस्तान का विरोध करने पर शर्मिष्ठा पनोली की हुई गिरफ्तारी? कोलकाता पुलिस की आई सफाई

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी को लेकर कोलकाता पुलिस ने सफाई जारी की है। इसमें कहा गया, 'कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स पर गलत सूचना फैलाई जा रही है कि कोलकाता पुलिस ने पाकिस्तान का विरोध करने के कारण लॉ स्टूडेंट को अवैध रूप से गिरफ्तार किया है। यह कहानी शरारतपूर्ण और भ्रामक है।'

ये भी पढ़ें:नासिक में होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तारीखों का ऐलान, सीएम बोले- तैयारी पूरी
ये भी पढ़ें:नाबालिग लड़की का दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप, वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

कोलकाता पुलिस ने साफ किया कि वह राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति का समर्थन करती है, जैसा कि प्रत्येक नागरिक और संगठन करता है। इस मामले में वीडियो पोस्ट करने के आरोप में 15 मई, 2024 को गार्डनरिच पुलिस स्टेशन में एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसमें भारत के एक वर्ग के लोगों की धार्मिक भावनाओं का अपमान किया गया। साथ ही, विभिन्न समुदायों के बीच नफरत और वैमनस्य को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया था।'

पुलिस ने गिरफ्तारी का क्या बताया कारण

इसमें कहा गया, 'मामला भारतीय न्याय संहिता की उचित धाराओं के तहत दर्ज किया गया। जांच के दौरान, आरोपी को धारा 35 के तहत नोटिस देने के कई प्रयास किए गए, लेकिन वह हर बार फरार पाई गई। इसके बाद, अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया, जिसके आधार पर उसे गुरुग्राम से दिन के समय कानूनी रूप से गिरफ्तार किया गया। बाद में, उसे उचित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया। बाद में अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।'

कोलकाता पुलिस ने स्पष्ट किया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी देशभक्ति व्यक्त करने या व्यक्तिगत विश्वास के लिए नहीं, बल्कि ऐसी सामग्री पोस्ट करने के लिए की गई, जो भारत के किसी वर्ग के लिए अपमानजनक और नीचा दिखाने वाली थी। बयान में कहा गया, 'यह कार्रवाई उस समय हुई, जब पूरा देश एकजुट होकर खड़ा था और हमारे बहादुर नागरिक सीमा पर लड़ रहे थे। पुलिस ने कहा कि इस तरह की हरकतें केवल हमारे दुश्मनों को फायदा पहुंचाती हैं।'

अगला लेखऐप पर पढ़ें