Hindi Newsदेश न्यूज़Congress leader taunts Shashi Tharoor post says hunters accept patriotism like wings

शशि थरूर की पोस्ट पर कांग्रेस नेता का तंज, कहा- शिकारी देशभक्ति को पंख की तरह…

Shashi Tharoor: कांग्रेस सांसद शशि थरूर को लेकर कांग्रेस नेताओं के तंज बढ़ते जा रहे हैं। कांग्रेस सांसद मणिकम ने थरूर की सोशल मीडिया पोस्ट पर तंज कसते हुए कहा कि आसमान में उड़ना अच्छा है लेकिन आसमान शिकारियों से भरा हुआ है।

Upendra Thapak लाइव हिन्दुस्तानThu, 26 June 2025 05:15 PM
share Share
Follow Us on
शशि थरूर की पोस्ट पर कांग्रेस नेता का तंज, कहा- शिकारी देशभक्ति को पंख की तरह…

Shashi Tharoor: कांग्रेस सांसद शशि थरूर और कांग्रेस पार्टी के बीच में तनातनी बढ़ती हुई नजर आ रही है। भले ही कांग्रेस पार्टी के बड़े और नामी नेता इस मामले पर कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हों लेकिन कई नेता है, जो लगातार थरूर के ऊपर सवाल उठा रहे हैं। शशि थरूर द्वारा की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट पर कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने तंज कसा, जिससे एक बार फिर से थरूर और कांग्रेस पार्टी के बीच में तनाव की खबरों ने जोर पकड़ लिया है।

तमिलनाडु से कांग्रेस सांसद मणिकम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, "उड़ने के लिए अनुमति मत मांगो। पक्षियों को उड़ने के लिए अनुमति की आवश्यकता नहीं होती.. लेकिन आज के समय में स्वतंत्र पक्षी को भी आसमान देखना चाहिए.. बाज, गिद्ध और चील हमेशा शिकार करते रहते हैं। स्वतंत्रता मुफ्त में नहीं है. खासकर तब, जब शिकारी देशभक्ति को पंख की तरह पहनते हैं।" मणिकम ने इसके साथ ही पक्षियों की तस्वीरों को भी लगाया।

मणिकम का यह प्रतिक्रिया केरल कांग्रेस सांसद शशि थरूर के एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद आई है। इसमें थरूर ने एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिस पर लिखा था, "उड़ने के लिए अनुमति मत मांगो। पंख तुम्हारे हैं और आसमान किसी का नहीं है।"

थरूर की इस पोस्ट के बाद यह अंदाजा लगना शुरू हो गया था कि क्या थरूर कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि खुद थरूर ने इन बातों को कोरी अफवाहें करार दिया है। दरअसल, थरूर को लेकर कांग्रेस का मन ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही खराब नजर आ रहा है। थरूर का मोदी सरकार को लेकर नरम नीति अपनाना कांग्रेस के लिए एक परेशानी का सबब बनकर सामने आई है, इसके बाद से ही थरूर और कांग्रेस के तमाम नेताओं के बीच में कटाक्ष का दौर चल रहा है।

ये भी पढ़ें:सिर्फ अंग्रेजी के धुरंधर नहीं थरूर, फ्रेंच में भी फ्लुएंट;पाक पर रूस से तीखी बात
ये भी पढ़ें:कुछ लोगों के लिए देश से पहले मोदी; खरगे ने कसा तीखा तंज तो शशि थरूर का भी जवाब
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें