Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़Covid 19 is again scaring people in Maharashtra so many cases were reported on Monday

महाराष्ट्र में जनता को फिर से डरा रहा कोविड-19, सोमवार को इतने केस आए सामने

Covid 19: महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना लोगों को डराने लगा है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को कुल 64 मामले नए सामने आए हैं। इन नए मामलों के साथ ही राज्य में 2025 में सामने आए कुल मामलों की संख्या 1500 से ऊपर पहुंच गई है।

Upendra Thapak लाइव हिन्दुस्तानMon, 9 June 2025 06:37 PM
share Share
Follow Us on
महाराष्ट्र में जनता को फिर से डरा रहा कोविड-19, सोमवार को इतने केस आए सामने

महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोविड-19 लोगों को डरा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को राज्य के तमाम जिलों में हुई जांचों में 65 नए मामले सामने आए हैं। इस नई संख्या के साथ ही 1 जनवरी से अभी तक सामने आए मामलों की कुल संख्या 1504 हो गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक नए मामलों में सबसे ज्यादा मामले पुणे में सामने आए हैं, जहां पर 29 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं मुंबई में 22, नागपुर में पांच, कोल्हापुर से चार, ठाणे से दो और सांगली, सतारा और परभणी से एक-एक केस सामने आया है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में 1 जनवरी के कुल मिलाकर 17,292 कोविड19 की जांचे की गई थी। इसमें 1504 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं इसमें सबसे ज्यादा मामले मुंबई से हैं जहां पर कुल 687 मामले दर्ज किए गए हैं। इन केसों में सबसे ज्यादा उछाल मई के महीने में आया है। इस महीने कुल 681 केस सामने आए हैं।

इतना ही नहीं 1 जनवरी 2025 से लेकर अब तक कोविड-19 से कुल मिलाकर 18 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि मारे गए इन लोगों में से 17 लोगों को और भी गंभीर बीमारियां थीं।

अगला लेखऐप पर पढ़ें