मखनी सॉस पास्ता बनाने के लिए ट्राई करें ये लाजवाब रेसिपी, स्वाद सबको आएगा पसंद

पास्ता को कई तरह से बनाया जा सकता है। अगर आप पास्ता की नई रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो यहां देखिए मखनी सॉस पास्ता की रेसिपी। देसी तरीके से बनने वाला ये पास्ता हर किसी को खूब पसंद आएगा।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानTue, 24 June 2025 01:30 PM
share Share
Follow Us on
मखनी सॉस पास्ता बनाने के लिए ट्राई करें ये लाजवाब रेसिपी, स्वाद सबको आएगा पसंद

पास्ता कई तरह से बनता है, लेकिन देसी तरह से बने पास्ता का स्वाद लाजवाब होता है। अगर आप देसी तरह से घर पास्ता बनाना चाहती हैं तो यहां दी गई मखनी सॉस पास्ता की रेसिपी ट्राई करें। इस तरह से पास्ता बनाना काफी आसान है और ये स्वाद में भी काफी अच्छा लगता है। यहां सीखिए मखनी सॉस पास्ता बनाने का तरीका-

मखनी सॉस पास्ता बनाने के लिए आपको चाहिए-

- 2 कप पेने पास्ता

- 1 बड़ा चम्मच हरी शिमला मिर्च

- 1 बड़ा चम्मच पीली शिमला मिर्च

- 1 बड़ा चम्मच लाल शिमला मिर्च

- 1 बड़ा चम्मच स्वीट कॉर्न

- 2 मीडियम प्याज

- 5-7 लहसुन की कलियां

- 5-6 मीडियम टमाटर

- 12-15 काजू

- स्वादानुसार नमक

- 2 बड़ा चम्मच मक्खन

- 2 लौंग

- 4-5 सूखी कश्मीरी लाल मिर्च

- 1.5 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

- 1 छोटा चम्मच ऑरिगेनो

- 2 बड़े चम्मच केचप

- आधा कप फ्रेश क्रीम

- कटा हुआ ताजा धनिया

कैसे बनाएं मखनी सॉस पास्ता

पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले इसे उबालें। इसके लिए एक बर्तन में पानी गर्म करें और फिर इसमें नमक डालकर पास्ता डालें। पास्ता को कम से कम 85-90 प्रतिशत तक पकाएं। अब इसका पानी निकाल कर अलग रख दें। और पास्ता को ठंडे पानी से धोकर छान लें। अब एक पैन में तेल गरम करें, उसमें लौंग, कश्मीरी मिर्च, प्याज, लहसुन, टमाटर, काजू, नमक और थोड़ा मक्खन डालें। अब सभी चीजों को पूरी तरह से नरम होने तक धीमी आंच पर पकाएं। अब इस मिक्स को पीसकर चिकनी प्यूरी बना लें। एक कढ़ाई में थोड़ा तेल या मक्खन गरम करें। फिर इसमें तीनों तरह की शिमला मिर्च और स्वीट कॉर्न डालें। अब मिर्च पाउडर, ऑरिगेनो और तैयार प्यूरी डालें 2-3 मिनट तक पकाएं। अब इसमें केचप, क्रीम और उबला हुआ पास्ता मिलाएं। सब कुछ अच्छी तरह मिक्सर होने तक पका लें। ताजा धनिया से गार्निश करें और गरमागरम परोसें?(Recipe Credit: home_cooked_bliss)

ये भी पढ़ें:बेसन भिंडी मसाला खाकर उंगलियां चाटते रह जाएंगे सभी, एक बार ट्राई करें ये रेसिपी
ये भी पढ़ें:हरी मिर्च डालकर बनाएं आम का चटपटा अचार, यहां देखिए इंस्टेंट रेसिपी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें