Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फिटनेस5 food items in fridge and kitchen silently damaging your health

फ्रिज और किचन में रखीं इन 5 चीजों को बाहर फेंकने में है भलाई, बुरी तरह बिगाड़ती हैं सेहत

किचन और फ्रिज में तमाम फूड आइटम रखे होते हैं, लेकिन क्या ये सेहत के लिए फायदेमंद हैं? हाल ही में पोषण विशेषज्ञ ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए 5 ऐसी चीजों के बारे में बताया है जो फ्रिज और किचन में होती हैं और आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती हैं।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानWed, 25 June 2025 12:39 PM
share Share
Follow Us on
फ्रिज और किचन में रखीं इन 5 चीजों को बाहर फेंकने में है भलाई, बुरी तरह बिगाड़ती हैं सेहत

फिट रहने के लिए खाने-पीने की सही आदतों को अपनाना बहुत जरूरी है। अगर खान-पान पर ध्यान न रखा जाए तो शरीर के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आजकल की फास्ट फॉरवर्ड लाइफ में बहुत कम ऐसे लोग हैं जो अपना खानपान का ख्याल पूरी तरह से रख पाते हैं और लगातार अनहेल्दी खाना खाने से मोटापा बढ़ सकता है। हाल ही में महिला स्वास्थ्य एवं पोषण विशेषज्ञ सलोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए 5 उन चीजों को बाहर निकाल फेंकने कहा है जो किचन और फ्रिज में होती हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि ये सभी खाने की चीजें चुपचाप स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने का काम करती है। जानिए उन चीजों के बारे में-

1) फ्रूट जूस

फ्रूट जूस में फाइबर नहीं होता और ये फ्रुक्टोस से बने होते हैं। इसे पीने से फैटी लिवर की दिक्कत होती है और ये एनर्जी की कमी का कारण बनते हैं। इसलिए इस तरह के डिब्बा बंद फ्रूट जूस को छोड़कर फ्रेश जूस पिएं।

2) सीरियल्स

एक्सपर्ट कहती हैं कि आजकल के सीरियल्स कार्ब्स से भरे होते हैं। ये शरीर को एनर्जी नहीं देते बल्कि फैट स्टोरेज का कारण बनते हैं।

3) कोल्ड ड्रिंक और सोडा

कोल्ड ड्रिंक और सोडा स्वाद में अच्छे लगते हैं लेकिन ये सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं। इनमें न्यूट्रीएंट्स, फाइबर और मिनरल्स की मात्रा जीरो होती है। ये आर्टिफिशयल केमिकल और लिक्विड शुगर से भरे होते हैं, जो लिवर को ओवरलोड करती है।

4) वेजिटेबल ऑयल

वेजिटेबल ऑयल इंडस्ट्रियल ऑयल हैं जिन्हें प्रोसेस्ड करके तैयार किया जाता है। ये तेल बीज से बनता है। इसे खाने से हेल्थ से जुड़ी समस्याएं और मोटापे का खतरा बढ़ता है।

5) चॉकलेट

चॉकलेट को देखते ही मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन ये सेहत को खूब नुकसान पहुंचाती हैं। ये चीनी से भरपूर होती हैं और इसे प्रोसेस्ड करके तैयार किया जाता है। इसी के साथ चॉकलेट डेंटल हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित होती है।

ये भी पढ़ें:30 दिन में बेली फैट कम करने के लिए एक्सपर्ट ने बताईं छोटी आदतें, आप भी अपनाएं
ये भी पढ़ें:हेल्दी खाने के बाद भी शरीर में नहीं दिख रहा कोई बदलाव? एक्सपर्ट ने बताई वजह

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के बारे में किसी भी सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें