Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsVandalism of Dr B R Ambedkar s Statue Sparks Outrage in Bagodar

संविधान निर्माता की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करनेवाले बख्शे नहीं जाएंगे: विधायक

बगोदर के कुसमरजा में तिरंगा चौक पर डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर विधायक नागेन्द्र महतो ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का अपमान पूरे क्षेत्र का अपमान है। विधायक ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहFri, 20 June 2025 01:35 AM
share Share
Follow Us on
संविधान निर्माता की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करनेवाले बख्शे नहीं जाएंगे: विधायक

बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर के कुसमरजा अंतर्गत तिरंगा चौक पर स्थित संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना पर विधायक नागेन्द्र महतो ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि बाबा साहेब संविधान निर्माता थे, उनकी प्रतिमा का अपमान पूरे क्षेत्र का अपमान है। ऐसे कुकृत्य करनेवाले असामाजिक तत्वों को उनके किए की सजा मिलनी चाहिए। वे गुरुवार को कुसमरजा पहुंचकर संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर के क्षतिग्रस्त प्रतिमा का जायजा लेने पहुंचे हुए थे। तत्पश्चात उपस्थित जनसमूह के बीच उन्होंने उपरोक्त बातें कही। मौके पर उपस्थित एसडीपीओ धनंजय कुमार राम से उन्होंने मांग करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं को अंजाम देनेवालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

कहा कि किसी भी कीमत पर ऐसे असामाजिक तत्व पुलिस की कार्रवाई से नहीं बचे इसका ख्याल पुलिस को रखनी होगी। विधायक ने उपस्थित लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करने वाला असामाजिक तत्व किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। मौके पर सांसद प्रतिनिधि महेश मिश्रा, मुखिया चिंतामणि महतो, भाजपा के नरेश रजक, दिनेश महतो, रघु सोनी, अशोक रविदास, नीलकंठ रविदास, लक्ष्मण रविदास, मंटू यादव, अशोक साव, मनोज कुमार, विनोद रविदास आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें