Hindi Newsगुजरात न्यूज़Shoe thrown at minister, arrested for firing gun, How did Gopal Italia become famous for the first time?

मंत्री के ऊपर जूता फेंका, बंदूक चलाने से हुई गिरफ्तारी; गोपाल इटालिया पहली बार कैसे हुए थे फेमस?

राजनीति ज्वाइन करने से पहले इटालिया सरकारी कर्मचारी थे। अपने आंदोलनकारी और सामाजिक कामों में भागीदारी के चलते उन्होंने नौकरी छोड़ दी और राजनीति ज्वाइन कर ली।

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, जूनागढ़Mon, 23 June 2025 01:56 PM
share Share
Follow Us on
मंत्री के ऊपर जूता फेंका, बंदूक चलाने से हुई गिरफ्तारी; गोपाल इटालिया पहली बार कैसे हुए थे फेमस?

गुजरात की विसावदर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की ने जीत दर्ज की है। आप उम्मीदवार गोपाल इटालिया ने 17581 वोटों के अंतर से जीत दर्ज करते हुए भाजपा के निकट प्रतिद्वंद्वी किरीट पटेल को मात दी है। राजनीति ज्वाइन करने से पहले इटालिया सरकारी कर्मचारी थे। अपने आंदोलनकारी और सामाजिक कामों में भागीदारी के चलते उन्होंने नौकरी छोड़ दी और राजनीति ज्वाइन कर ली।

पहली बार फेमस होने की कहानी

इटालिया जनवरी 2017 में सबसे पहले चर्चा में आए थे, जब सरकारी कर्मचारी के तौर पर उन्होंने उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल को फोन करके गुजरात में शराबबंदी नीति के खुलेआम उल्लंघन और सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत की शिकायत की थी। उस दौरान इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद वो काफी चर्चाओं में आ गए थे।

ये भी पढ़ें:गुजरात के विसावदर में फिर चली AAP की झाडू, गोपाल इटालिया बने विधायक

गृह राज्य मंत्री के ऊपर फेंका जूता

उसी साल इटालिया एक बार फिर चर्चाओं में घिर गए। बात थी मार्च 2017 की, जब इटालिया ने गृह राज्य मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा पर जूता फेंक दिया था। जूता फेंकने के अलावा उन्होंने 'भ्रष्टाचार मुर्दाबाद' के नारे भी लगाए थे।

बंदूक चलाने को लेकर हुई गिरफ्तारी

साल 2018 में उन्होंने फेसबुक पर लाइव वीडियो में हवा में गोलियां चलाईं। यह एक प्लास्टिक की बंदूक थी, जिसे किसान फसलों को नुकसान से बचाने के लिए जानवर भगाने के लिए करते हैं। इसका वीडियो भी वायरल हो गया था। हालांकि उनके द्वारा काफी सफाई दी गई, लेकिन जनवरी 2019 में, गोपाल को प्लास्टिक की बंदूक से गोली चलाने के आरोप में आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें