Hindi Newsगुजरात न्यूज़AAP Gopal Italia become MLA from Gujarat visavadar assembly seat by-election 2025 result

गुजरात के विसावदर में फिर चली AAP की झाडू, गोपाल इटालिया बने विधायक; जानें उनसे जुड़ी 5 खास बातें

गुजरात के विसावदर में एक बार फिर आम आदमी पार्टी (आप) की झाडू चल गई है। विसावदर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में 'आप' उम्मीदवार गोपाल इटालिया ने 17581 वोटों से शानदार जीत हासिल की हैं। गोपाल इटालिया को जहां 75906 वोट मिले हैं।

Praveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, अहमदाबादMon, 23 June 2025 01:07 PM
share Share
Follow Us on
गुजरात के विसावदर में फिर चली AAP की झाडू, गोपाल इटालिया बने विधायक; जानें उनसे जुड़ी 5 खास बातें

गुजरात के विसावदर में एक बार फिर आम आदमी पार्टी (आप) की झाडू चल गई है। विसावदर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में 'आप' उम्मीदवार गोपाल इटालिया ने 17 हजार से अधिक वोटों से शानदार जीत हासिल की है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जारी नतीजों के अनुसार, 21 राउंड तक चली मतणना में गोपाल इटालिया को 75942 वोट मिले हैं। वहीं निकट प्रतिद्वंद्वी भाजपा के किरीट पटेल 58388 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार नितिन रणपरिया को महज 5501 वोटों से ही संतोष करना पड़ा है।

जूनागढ़ जिले में आने वाली विसावदर सीट गुजरात में 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भी 'आप' की झोली में आई थी। हालांकि, दिसंबर 2023 में तत्कालीन 'आप' विधायक भूपेंद्र भयानी इस्तीफा देकर सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। उसके बाद से ही यह सीट खाली थी।

बता दें कि, गुजरात में अपने लगभग पूर्ण प्रभुत्व के बावजूद भाजपा विसावदर सीट पर 18 वर्ष से जीत हासिल करने में नाकाम रही है। भाजपा ने यहां आखिरी बार 2007 में जीत हासिल की थी।

विसावदर उपचुनाव के लिए भाजपा ने किरीट पटेल को उम्मीदवार बनाया था, जबकि कांग्रेस ने नितिन रणपरिया को मैदान में उतारा था। वहीं ‘आप’ ने अपनी गुजरात इकाई के पूर्व अध्यक्ष गोपाल इटालिया पर दांव लगाया था।

कौन हैं गोपाल इटालिया

  • गुजरात के भावनगर के ताल्लकु रखने वाले गोपाल इटालिया गुजरात में आम आदमी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं।
  • 'आप' के मुखिया अरविंद केजरीवाल के करीबी माने जाते हैं।
  • गोपाल इटालिया ने अहमदाबाद से राजनीति शास्त्र में ग्रेजुएशन किया है। वह सरकारी नौकरी में भी रह चुके हैं।
  • समाज सेवा से राजनीति तक का सफर तय करने वाले गोपाल इटालिया का युवाओं पर काफी प्रभाव दिखता है।
  • गोपाल इटालिया सोशल मीडिया पर अक्सर सत्ताधारी बीजेपी की राजनीति के विरोध में या फिर कांग्रेस पर हमला करते दिखते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके काफी फॉलोअर्स हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें