Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Sony launched Next Generation BRAVIA 5 series smart tv with dolby vision dolby atmos in 55 to 85 inch sizes check price

Sony का जलवा: 55 से 85 इंच तक के AI Smart TV लॉन्च; Dolby Atmos-Vision के साथ मिलेगा थिएटर जैसा मजा

Sony ने BRAVIA 5 सीरीज के तहत 4 नए साइज़ में स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। इन स्मार्ट टीवी में 4K डिस्प्ले, Dolby Vision, Atmos, और AI प्रोसेसर हैं जिससे आपको घर में सिनेमा का पूरा मज़ा मिलेगा।

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तानThu, 26 June 2025 12:29 PM
share Share
Follow Us on

Sony Bravia 5 Smart TV Launched: सोनी इंडिया ने अपनी मशहूर BRAVIA सीरीज में नया BRAVIA 5 टीवी लॉन्च किया है। यह टीवी घर में सिनेमा जैसा अनुभव लाता है, जिसमें शानदार तस्वीरें, दमदार साउंड, Dolby Atmos साउंड और AI तकनीक के साथ घर को थिएटर में बदल देगा।। चाहे आप फिल्में देखना पसंद करते हों या गेम खेलना, यह टीवी हर किसी के लिए बना है। आज से यह अलग-अलग साइज़ में सेल के लिए उपलब्ध है। आइए इन टीवी की खासियतों और कीमत के बारे में जानते हैं।

Sony का जलवा: 55 से 85 इंच तक के AI Smart TV लॉन्च; Dolby Atmos-Vision के साथ मिलेगा थिएटर जैसा मजा

Sony BRAVIA 5 की कीमत और उपलब्धता

BRAVIA 5 की कीमत साइज के हिसाब से अलग-अलग है:

55 इंच (K-55XR55A): 1,37,740 रुपये

65 इंच (K-65XR55A): 1,73,840 रुपये (सेल की तारीख बाद में पता चलेंगी)

75 इंच (K-75XR55A): 2,84,990 रुपये

85 इंच (K-85XR55A): 4,17,990 रुपये

ये भी पढ़ें:अब बस बोलकर कैंसल और बुक हो जाएगा Train Ticket, जानें कैसे काम करता है AI फीचर

बाकि सभी टीवी आज 26 जून 2025 से सोनी सेंटर, बड़े इलेक्ट्रॉनिक स्टोर्स, और ऑनलाइन पोर्टल्स पर मिलेगा। सोनी 1 साल की वारंटी भी दे रही है, जो भरोसा बढ़ाता है।

Sony BRAVIA 5 के फीचर्स

सोनी BRAVIA 5 को खास बनाने वाले कई फीचर्स हैं, जो इसे दूसरों से अलग बनाते हैं। ये टीवी AI प्रोसेसर XR तस्वीरों को साफ और ओरिजिनल बनाता है। टीवी XR Backlight Master Drive से चमक और गहराई बढ़ती है।

Loading Suggestions...

सोनी टीवी XR Triluminos Pro और XR Clear Image से 1 बिलियन से ज्यादा रंग दिखते हैं, जो हर दृश्य को जीवंत बनाते हैं। Dolby Atmos और Acoustic Multi-Audio से आवाज चारों तरफ से आती है। Voice Zoom 3 तकनीक से डायलॉग साफ सुनाई देते हैं।

ये स्मार्ट टीवी Dolby Vision और Studio Calibrated Mode से फिल्में वैसे ही दिखती हैं, जैसा निर्माता चाहते हैं। टीवी गेमिंग के लिए बेस्ट है HDMI 2.1, 4K@120Hz, और PS5 ऑप्टिमाइज़ेशन से गेमिंग स्मूद होती है। इसमें SONY PICTURES CORE भी है, जो 4K क्वालिटी में मूवीज और IMAX टाइटल्स देता है। अलग-अलग साइज में उपलब्ध यह टीवी हर घर के लिए सही है।

ये भी पढ़ें:सिर्फ ₹21499 में खरीदें 50W साउंड वाला गदर Smart TV, 4K क्वालिटी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें