सुनील शेट्टी ने शेयर किया अनुष्का के माथे पर किस करते विराट का वीडियो, लिखा- ऐसी प्रेम कहानी...
सुनील शेट्टी ने आरसीबी के आईपीएल जीतने पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को बधाई दी है। उन्होंने एक प्यारा वीडियो पोस्ट किया है जिसमें विराट अनुष्का के माथे पर किस कर रहे हैं।

आरसीबी के 18 साल बाद आईपीएल जीतने पर सुनील शेट्टी भी इमोशनल हैं। उन्होंने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें दोनों जीत के बाद काफी इमोशनल दिख रहे हैं और विराट अनुष्का के माथे पर किस करते दिख रहे हैं। सुनील शेट्टी के इस वीडियो पर अनुष्का की फिल्म सुल्तान का गाना लगा है। सुनील शेट्टी ने लिखा है कि प्यार पर जीत की मुहर है।
सुनील शेट्टी ने लिखा जीत पर मैसेज
सुनील शेट्टी ने लिखा है, '18 साल, अनगिनत रन, अनंत विश्वास और... आखिरकार किस्मत चमक गई।' विराट कोहली- वो आदमी जिसने आईपीएल को जोरदार दहाड़ दी- फाइनली ट्रॉफी उठा ही ली, उन्होंने दिल, जिगर में आग और पूरी आत्मा के साथ चेज किया। यह सिर्फ जीत ही नहीं, यह एक ऐसी प्रेम कहानी है जिस पर कीर्ति की मुहर लगी है। सुनील शेट्टी के इस पोस्ट पर 'जग घूमया' गाने की लाइन्स बज रही हैं- तुझे आती है निभानी कही...
विराट ने किया किस
सुनील शेट्टी की इस पोस्ट को अनुष्का शर्मा ने भी लाइक किया है। क्लिप में दिख रहा है कि जीत के बाद विराट दौड़कर अनुष्का के पास आ रहे हैं। अनुष्का उनकी तरफ खुशी से दौड़ रही हैं। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को कुछ देर तक गले लगाए रहते हैं। फिर अनुष्का दोनों हाथों से विराट का चेहरा पकड़ती हैं। इसके बाद विराट अनुष्का के माथे पर किस करते हैं। सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का के कई वीडियोज और फोटोज वायरल हैं। लोग उनके प्यार और बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि विराट की हार पर अनुष्का को लोग ट्रोल करते और पनौती बोलते थे। अब जीत के बाद वही लोग उन्हें लेडी लक बोल रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि अनुष्का विराट के साथ जैसे खड़ी रहीं वो कपल गोल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।