Hindi NewsफोटोमनोरंजनIPL 2025 जीत के बाद विराट और अनुष्का के 10 इमोशनल मोमेंट्स, चौथी फोटो से नहीं हटेगी नजर

IPL 2025 जीत के बाद विराट और अनुष्का के 10 इमोशनल मोमेंट्स, चौथी फोटो से नहीं हटेगी नजर

विराट कोहली क्रिकेट खेलते हैं तो मैच देख रही अनुष्का कई सारे इमोशंस से गुजरती हैं। 18 साल बाद जब आरसीबी के हाथों ट्रॉफी लगी तो उनकी खुशी देखने लायक थी। विराट कोहली ने उनके साथ कैसे अपनी खुशी बांटी, यहां 10 तस्वीरों में देखें...

Kajal SharmaWed, 4 June 2025 11:04 AM
1/11

आईपीएल ग्राउंड पर टॉप 10 विरुष्का मोमेंट्स

आरसीबी के आईपीएल 2025 ट्रॉफी जीतने के बाद फैन्स में भयंकर खुशी है। इस बीच विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं जिन पर उनके चाहने वाले प्यार लुटा रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों की आंखों में इतने सारे इमोशंस देख रहे हैं। लोग बोल रहे हैं कि दोनों की जोड़ी को नजर न लगे। देखे 10 वायरल तस्वीरें।

2/11

अनुष्का की आंखों में प्यार…

मैच जीतने के बाद जब विराट अनुष्का से मिले तो दोनों ने अपने इमोशंस साझा किए। अनुष्का की आंखों में विराट के लिए प्यार और प्राउड साफ दिख रहा था।

3/11

जीत का सेलिब्रेशन

मैच जीतने के बाद विराट दौड़कर अनुष्का के पास आए और उन्हें गले से लगा लिया। लोग उनका वीडियो शेयर करके लिख रहे हैं कि हर कोई विराट को देख रहा है और विराट की नजरें सिर्फ अनुष्का पर।

4/11

हंसी-मजाक करते दिखे विरुष्का

विराट जीतने के बाद लोगों से मिलते रहे लेकिन हर बार उन्होंने अनुष्का को इस जश्न में शामिल किया। वह उनके कंधे पर हाथ डाले रहे या हाथ पकड़े दिखे।

5/11

अनुष्का ने विराट को दुलारा

विराट जब जीतकर अनुष्का के पास पहुंचे तो वह उन्हें किसी छोटे बच्चे की तरह दुलार रही थीं। दोनों इमोशनल थे और अनुष्का ईश्वर का धन्यवाद किया। लोग लिख रहे हैं कि दोनों हमेशा कपल गोल देते हैं और उन्हें नजर न लगे।

6/11

अनुष्का की भी जीत

लोग सोशल मीडिया पर अनुष्का की खूब तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा है कि ये विराट ही नहीं अनुष्का की भी जीत है।

7/11

याद किए पुराने दिन

लोग लिख रहे हैं कि विरुष्का ट्रॉफी की असली हकदार हैं। मैच हारने पर उन्हें पनौती कहा जाता था लेकिन वह विराट के साथ 11 साल खड़ी रहीं।

8/11

लकी शर्ट?

अनुष्का ने मैच के दौरान सफेद शर्ट पहनी थी। लोग लिख रहे हैं कि अनुष्का टोटका करके गईं और क्वॉलिफायर 1 वाली शर्ट ही पहनी।

9/11

ट्रॉफी उठाने की खुशी

ट्रोफी के साथ विराट-अनुष्का ने कई पोज दिए। दोनों की आंखों में खुशी और प्यार साफ देखा जा सकता है।

10/11

इमोशनल विराट

मैच जीतने के बाद विराट खुशी और इमोशंस से मैदान पर रोते दिखे थे। वह अनुष्का से मिले तो एक बार फिर से इमोशनल हो गए।

11/11

विराट का लेडी लक

लोग अनुष्का को विराट का लेडी लक लिख रहे हैं। कई लोग ये भी लिख रहे हैं कि अब दोनों जल्द ही प्रेमानंद महाराज के पास जाएंगे।