मन्नारा चोपड़ा ने पिता की अंतिम यात्रा में की भावुक करने वाली जिद, देखकर लोग बोले- नहीं देखा जा रहा
मन्नारा चोपड़ा और उनकी बहन का दिल चीरने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। मन्नारा अपने पिता की अंतिम यात्रा में उनकी अर्थी पकड़कर चलने की जिद कर रही हैं। वहीं उनकी बहन खुद को संभाल नहीं पा रहीं।

एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का बुधवार 18 जून को अंतिम संस्कार किया गया। 16 तारीख को उनका निधन हुआ था। अंतिम संस्कार के तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया में वायरल हैं। उनकी दोनों बेटियां इनमें टूटी नजर आ रही हैं। एक वीडियो में मन्नारा और मिताली अपने पिता को अंतिम विदाई देने गई हैं जिसे देखकर लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं।
फूट-फूटकर रोईं मिताली
मन्नारा चोपड़ा के पिता के अंतिम संस्कार का इमोशनल वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिखाई दे रहा है कि लोग दिवंगत रमन हांडा के पार्थिव शरीर को लेकर जा रहे हैं। साथ में उनकी दोनों बेटियां गमगीन दिख रही हैं। मिताली साथ चल रही हैं वहीं मन्नारा अपने पिता की अर्थी पकड़े हुए हैं। ऐसा लग रहा है कि वह पकड़े रहने की जिद कर रही हैं। कुछ देर में मिताली भी हाथ रख लेती हैं। दोनों बहनें रोती हुई जा रही हैं। पीछे प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ भी हैं। इस वीडियो को देखकर लोग मन्नारा को बहादुर बता रहे हैं। वहीं कई दर्शक इमोशनल हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ये दिल चीरने वाला सीन है। एक ने लिखा है, यार मुझसे नहीं देखा जा रहा है।
कुछ वक्त से थे बीमार
मन्नारा चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा की बुआ कामनी की बेटी हैं। उनका असली नाम बार्बी हांडा है। रमन हांडा मन्नारा के पिता यानी प्रियंका के फूफाजी थे। उनके निधन पर प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर शोक संदेश भी लिखा था कि उनके फूफाजी सबके दिलों में रहेंगे। मन्नारा के पिता की उम्र 72 साल थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह कुछ वक्त से बीमार थे।
मन्नारा ने शेयर किया था ये स्टेटमेंट
पिता के निधन के बाद मन्नारा के सोशल मीडिया अकाउंट से ऑफिशियल स्टेटमेंट शेयर किया गया था। इसमें लिखा था, 'बहुत दुख कि साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे प्यारे पिता 19 जून 2015 को स्वर्ग सिधार गए हैं। वह हमारे परिवार की मजबूती के स्तंभ थे।'
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।