Hindi Newsफोटोमनोरंजनपिता को अंतिम विदाई देते वक्त टूट गईं मन्नारा और मिताली, रुला रही हैं बेटियों की ये 7 तस्वीरें

पिता को अंतिम विदाई देते वक्त टूट गईं मन्नारा और मिताली, रुला रही हैं बेटियों की ये 7 तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा की कजन मन्नारा चोपड़ा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता रमन हांडा इस दुनिया में नहीं रहे। मन्नारा अपनी बहन के साथ जब पिता को अंतिम विदाई देने गईं तो उनकी हालत देखी नहीं जा रही थी।

Kajal SharmaWed, 18 June 2025 04:52 PM
1/8

टूट गईं बेटियां

मन्नारा चोपड़ा के पिता के अंतिम संस्कार के कुछ इमोशनल फोटोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इन्हें देखकर हर आंख नम है। रमन हांडा की दोनों बेटियां मजबूत दिखने की बहुत कोशिश करती रहीं लेकिन पिता को अंतिम विदाई देते वक्त उनका हौसला जवाब दे गया। यहां हैं 7 भावुक करने वाली तस्वीरें।

2/8

पिता को अंतिम विदाई देने पहुंचीं मन्नारा

मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन हांडा बीती 16 जून को बीमारी के बाद चल बसे। 18 जून को उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसमें दोनों बेटियां उनकी अर्थी के साथ चल रही थीं।

3/8

पिता की अर्थी पकड़े रहीं मन्नारा

मन्नारा लगातार पिता की अर्थी पकड़कर चलती रहीं। उन्होंने अपने आंसुओं को संभाल रखा था। हालांकि उनको ऐसे देख कई लोग इमोशनल हो गए।

4/8

टूटा मन्नारा का धैर्य

पिता को अंतिम विदाई देने के बाद मन्नारा के चेहरे पर उदासी देखी गई। उनके परिवार के लोग उन्हें संभाल रहे थे।

5/8

फूटकर रोईं मन्नारा

पिता को खुद से अलग होते देख मन्नारा के आंसू नहीं रुके और वह जोर से रोने लगीं। उनकी बहन मिताली उनके साथ थीं।

6/8

परिणीति के पिता भी थे मौजूद

अंतिम संस्कार की रस्मों में परिणीति चोपड़ा के पिता और प्रियंका चोपड़ा के भाई मौजूद थे।

7/8

बीमार थे पिता

मन्नारा चोपड़ा रमन हांडा के पिता 72 साल के थे। बताया जा रहा है कि वह कुछ वक्त से बीमार थे।

8/8

प्रियंका चोपड़ा ने दी थी श्रद्धांजलि

प्रियंका चोपड़ा भारत में नहीं हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ही अपने फूफाजी को श्रद्धांजलि दी थी।