Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ind vs eng opener Yashasvi Jaiswal hits century in india vs england 1st test Leeds

इंग्लैंड में यशस्वी जायसवाल का धांसू शतक, ऐसा करने वाले पहले भारतीय

युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में खेले जा रहे मैच में शतक लगाया है। सलामी बल्लेबाज यशस्वी का इंग्लैंड में ये पहला और टेस्ट करियर का पांचवां शतक है।

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तानFri, 20 June 2025 08:33 PM
share Share
Follow Us on
इंग्लैंड में यशस्वी जायसवाल का धांसू शतक, ऐसा करने वाले पहले भारतीय

भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ दिया है। यशस्वी ने 144 गेंदों में 100 रन पूरे किए। यशस्वी जायसवाल का टेस्ट करियर का ये 5वां शतक है। इंग्लैंड में अपनी पहली पारी में शतक लगाने वाले यशस्वी भारत के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। वह इंग्लैंड में शतक लगाने वाले पहले बाएं हाथ के भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए हैं।

यशस्वी जायसवाल लीड्स में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बने। इंग्लैंड के खिलाफ यशस्वी जायसवाल का ये तीसरा शतक है। वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी यशस्वी ने शतक ठोका है। यशस्वी जायसवाल ने 20 टेस्ट में 55.82 के औसत से 1898 रन बनाए हैं।

यशस्वी जायसवाल ने 90 का स्कोर पार करने के बाद लगातार दो चौके लगाकर शतक के करीब पहुंचे और एक रन लेकर शतक पूरा किया। इस दौरान यशस्वी को क्रैंप आ रहे थे और वह काफी दर्द में दिख रहे थे लेकिन दो बार ट्रीटमेंट लेने के बाद क्रीज पर डटे रहे और पांचवां शतक पूरा किया।

सचिन-पंत के क्लब में हुए शामिल

इसके साथ ही जायसवाल ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जायसवाल ने पर्थ में 161 रनों की शानदार पारी खेली थी। ऋषभ पंत और सचिन तेंदुलकर ये कारनामा कर चुके हैं। सचिन ने 19 साल की उम्र में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाया था। वहीं ऋषभ पंत ने 21 साल में ही 2018 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जमाया था।

भारत ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के नाबाद 100 रन और कप्तान शुभमन गिल के नाबाद 58 रन से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन चाय ब्रेक तक दो विकेट गंवाकर 215 रन बना लिए। भारत ने दूसरे सत्र में एक भी विकेट नहीं गंवाया। जायसवाल ने अपना शतक पूरा करने के लिए 144 गेंद में 16 चौके और एक छक्का जड़ा जबकि गिल 74 गेंद में 58 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।

ये भी पढ़ें:बतौर कप्तान गिल ने विराट कोहली को पीछे छोड़ा, 58 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

इंग्लैंड में पहली टेस्ट पारी में भारत के लिए शतक

146 एम विजय ट्रेंट ब्रिज 2014

133 विजय मांजरेकर हेडिंग्ले 1952

131 सौरव गांगुली लॉर्ड्स 1996

129*संदीप पाटिल ओल्ड ट्रैफर्ड 1982

100*यशस्वी जायसवाल हेडिंग्ले 2025

अगला लेखऐप पर पढ़ें