MP Board 5th, 8th Result 2025: कहां और कैसे चेक करें एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रीएग्जाम रिजल्ट
MP Board 5th Result , MP Board 8th Result 2025 rskmp.in : मध्यप्रदेश में राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न पुन: परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। समग्र आईडी या रोल नंबर डालकर स्कोर कार्ड देख सकेंगे। रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

MP Board 5th Result , MP Board 8th Result 2025 rskmp.in : मध्यप्रदेश में राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुछ देर में कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न पुन: परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परिणाम पोर्टल https://www.rskmp.in/result.aspx पर घोषित कर दिया गया है। विद्यार्थी, अभिभावक एवं टीचर राज्य शिक्षा केन्द्र के वेब पोर्टल पर रोल नम्बर डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकते हैं। उल्लेखनीय है कि एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं री एग्जाम संचालन 2 से 9 जून 2025 के बीच किया गया था।
इनमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 86 हजार से अधिक तथा कक्षा 8वीं के एक लाख 24 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। इन विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 322 केन्द्र बनाये गए थे, जहां से 22 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई।
Direct Link
MP Board 5th 8th Result 2025: कहां और कैसे चेक कर सकेंगे एमपी बोर्ड
- सबसे पहले rskmp.in पर जाएं।
- View Class 5th & 8th Result 2024-25 के लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें। कैप्चा कोड डालें।
- सब्मिट करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा। स्कोर कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।