Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली |
Fri, 20 Jun 2025 03:14 PM हमें फॉलो करें![]()
![]()
MP Board 5th 8th Result 2025 Live , rskmp.in : एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के रीएग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी www.rskmp.in/result.aspx पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। मध्य प्रदेश में राज्य शिक्षा केन्द्र स्कूल शिक्षा विभाग ने 2 से 9 जून के बीच कक्षा 5वीं और 8वीं का बोर्ड पैटर्न री एग्जाम कराया था। इनमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 86 हजार से अधिक तथा कक्षा 8वीं के एक लाख 24 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण परिणाम राज्य शिक्षा केन्द्र के वेबपोर्टल https://www.rskmp.in/result.aspx पर रोल नंबर डालकर कर देख सकते हैं। इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकते हैं। एमपी 5वीं 8वीं री एग्जाम की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 322 केन्द्र बनाये गए थे, जहां से 22 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा अंकों की ऑनलाइन डिटेल्स पोर्टल पर दर्ज की गई।
Result Direct Link
20 Jun 2025, 03:14:39 PM IST
MP Board 5th 8th Result 2025 OUT, Live: एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं री एग्जाम रिजल्ट जारी
MP Board 5th 8th Result 2025 OUT, Live: राज्य शिक्षा केंद्र, मध्य प्रदेश की ओर से कक्षा 5वीं व 8वीं री एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in/result.aspx पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं।
20 Jun 2025, 03:08:08 PM IST
MP Board 5th 8th Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं री एग्जाम रिजल्ट की ऑरिजनल मार्कशीट स्कूलों से लें
MP Board 5th 8th Result 2025 Live: एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं व 8वीं पुन: परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट कुछ समय बाद संबंधित स्कूल की तरफ से प्रदान की जाएगी।
20 Jun 2025, 02:56:35 PM IST
MP Board 8th Result 2025 Live: मेन्स एग्जाम में एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट कैसा रहा था
MP Board 8th Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 8वीं मुख्य परीक्षा में शासकीय स्कूलों के 746539 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इसमें से 665416 विद्यार्थी पास हुए। यानी कुल 89.13 फीसदी पास हुए। अशासकीय स्कूलों में 419957 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इसमें से 385235 विद्यार्थी पास हुए। यानी कुल 91.73 फीसदी पास हुए। मदरसा के 2370 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था जिसमें 1605 पास हुए। कुल 67.72 फीसदी पास प्रतिशत रहा।
20 Jun 2025, 02:48:22 PM IST
MP Board 5th 8th Result 2025 Live: rskmp.in , एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट में अब सिर्फ 15 मिनट बाकी
MP Board 5th 8th Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं का रिजल्ट जारी होने में अब सिर्फ15 मिनट ( MP Class 5th 8th Result 2025) से भी कम समय बाकी रह गया है। नतीजे का ऐलान होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। स्कोर कार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे।
20 Jun 2025, 02:38:09 PM IST
MP Board 5th 8th Result 2025 Live: रोल नंबर या समग्र आईडी पहले से तैयार रखें
MP Board 5th 8th Result 2025 Live: आज rskmp.in पर दोपहर 3 बजे एमपी 5वीं 8वीं री एग्जाम के नतीजे उपलब्ध होंगे। रोल नंबर और समग्र आईडी पहले से तैयार रखें, ताकि वेबसाइट पर आसानी से लॉगिन किया जा सके। किसी भी तकनीकी समस्या के लिए राज्य शिक्षा केंद्र की हेल्पलाइन से संपर्क किया जा सकता है।
20 Jun 2025, 02:31:04 PM IST
MP Board 5th 8th Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं परिणाम देखने के लिए क्या डिटेल्स डालनी होगी
MP Board 5th 8th Result 2025 Live: एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं 8वीं के छात्रों को अपना रिजल्ट rskmp.in पर चेक करने के लिए नीचे दी गई ये जानकारी दर्ज करना होगा।
रोल नंबर (एडमिट कार्ड में मिलेगा)
समग्र आईडी (एडमिट कार्ड में मिलेगा)
कैप्चा कोड (वहीं नीचे बॉक्स में लिखा होगा)
20 Jun 2025, 02:20:37 PM IST
MP Board 5th 8th Result 2025 Live: rskmp.in पर आई अपडेट
MP Board 5th 8th Result 2025 Live: rskmp.in पर रिजल्ट से जुड़ी अपडेट आई है। अब वेबसाइट पर मैसेज लिखा आ रहा है कि कक्षा 5वीं और 8वीं का पुनः परीक्षा परिणाम 20/06/2025 को दोपहर 03:00 बजे प्रदर्शित किया जाएगा, कृपया प्रतीक्षा करें।
20 Jun 2025, 01:59:55 PM IST
MP Board 5th 8th Result 2025 Live : मपी बोर्ड 5वीं 8वीं रीएग्जाम के मूल्यांकन के लिए बने थे 322 केन्द्र
MP Board 5th 8th Result 2025 Live : एमपी 5वीं 8वीं री एग्जाम की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 322 केन्द्र बनाये गए थे, जहां से 22 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा अंकों की ऑनलाइन डिटेल्स पोर्टल पर दर्ज की गई।
20 Jun 2025, 01:39:28 PM IST
MP Board 5th 8th Result 2025 Live: एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं री-एग्जाम की मार्कशीट इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक
MP Board 5th 8th Result 2025 Live: मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं के री-एग्जाम (Re-Exam) रिजल्ट आज 3 बजे जारी किया जायेगा। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए है ऐसे छात्र अपना रिजल्ट राज्य शिक्षा केन्द्र की आधिकारिक वेबसाइट www.rskmp.in/result.aspx पर जाकर रोल नंबर डालकर देख सकते है।
20 Jun 2025, 01:30:43 PM IST
MP Board 5th 8th Result 2025 Live: फरवरी मार्च में हुई थी मुख्य परीक्षाएं
MP Board 5th 8th Result 2025 Live: गौरतलब है कि इस साल कक्षा 5 की मुख्य वार्षिक परीक्षाएं 24 फरवरी से 1 मार्च 2025 और कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षाएं 24 फरवरी से 5 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। इनमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 11 लाख 17 हज़ार से अधिक तथा कक्षा 8वीं के 11 लाख 68 हज़ार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे।परीक्षाओं के परिणाम आज 28 मार्च को जारी किए गए थे।
20 Jun 2025, 01:13:19 PM IST
MP Board 5th 8th Result 2025 Live: 1 अप्रैल से नया सत्र शुरू हो चुका है
MP Board 5th 8th Result 2025 Live: मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से बच्चों का नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने तेजी से 5वीं और 8वीं का री एग्जाम करवाया और परिणाम तैयार करवाया है।
20 Jun 2025, 12:12:48 PM IST
MP Board 5th 8th Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं परीक्षा पासिंग मार्क्स
MP Board 5th 8th Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 फीसदी नंबर प्राप्त करने होंगे। एग्जाम कुल 100 नंबरों का हुआ था।
20 Jun 2025, 11:31:53 AM IST
MP Board 5th, 8th Re Exam Result 2025: एमपी 5वीं 8वीं बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें
MP Board 5th, 8th Re Exam Result 2025: एमपी 5वीं 8वीं बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें
- ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर जाएं।
उसके बाद रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद एक नई विंडो खुलेगा जहां आपको समग्र आईडी या रोल नंबर के साथ कैप्चा कोड डालना होगा।
इसके बाद जब क्लिक करेंगे तो आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
20 Jun 2025, 10:53:27 AM IST
MP Board 5th 8th Result 2025 Live: एमपीबीएसई नहीं राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग कराता है 5वीं 8वीं बोर्ड परीक्षा
MP Board 5th 8th Result 2025 Live: मध्य प्रदेश में राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पांचवीं-आठवीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाती हैं। यह परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर होती हैं। एमपीबीएसई 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कराता है। पिछले साल सरकारी स्कूलों के साथ ही निजी स्कूलों और मदरसों के विद्यार्थियों ने भी इस बोर्ड पैटर्न परीक्षा में हिस्सा लिया था। इस साल इन सभी को अपने नतीजों का इंतजार है।
20 Jun 2025, 10:14:44 AM IST
MP Board 5th 8th Class Result 2025 Live: आज कितने बजे आएगा एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट
MP Board 5th 8th Class Result 2025 Live: मध्य प्रदेश में राज्य शिक्षा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पेटर्न पुन: परीक्षा के परिणाम शुक्रवार 20 जून को दोपहर 3 बजे पोर्टल पर घोषित होंगे।
20 Jun 2025, 09:56:35 AM IST
MP Board 5th 8th Result 2025 LIVE: बोर्ड पैटर्न पर हुई एमपी बोर्ड 8वीं 5वीं परीक्षा
MP Board 5th 8th Result 2025 LIVE: एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों ने 2023 में 17 साल बाद बोर्ड परीक्षा दी थी। इतने समय से इन कक्षाओं में फेल न करने की नीति के चलते सभी विद्यार्थी पास होते आ रहे थे। यानी 2023 साल बोर्ड पैटर्न की परीक्षा को फिर से शुरू किया गया था। 2023 से जो स्टूडेंट्स दो से ज्यादा विषयों में फेल होता है, उसे फिर से उसी क्लास में दोबारा बैठना पड़ता है। एक या दो विषयों में फेल वालों को सप्लीमेंट्री एग्जाम देना होता है।
20 Jun 2025, 08:54:53 AM IST
MP Board 5th 8th Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट की मार्कशीट में दिखेगी ये डिटेल्स
MP Board 5th 8th Result 2025 Live: मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं 8वीं पुनर्परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। ई-मार्कशीट पर नीचे दी गई डिटेल्स दिखेंगी।
-छात्र / छात्रा का नाम
- रोल नंबर
- परीक्षा कोड
- केंद्र कोड
- परीक्षा बोर्ड
- पिता का नाम
- मां का नाम
- लिंग
- जन्म की तारीख
- सब्जेक्ट वाइज मार्क्स
- परिणाम की स्थिति
- परीक्षा समन्वयक हस्ताक्षर
20 Jun 2025, 08:29:48 AM IST
MP Board 5th 8th Result 2025 Live: कब हुई थी एमपी 5वीं 8वीं मुख्य परीक्षाएं
MP Board 5th 8th Result 2025 Live: राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मध्यप्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं की मुख्य परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर 24 फरवरी से 5 मार्च, 2025 के बीच कराई गई थीं।
20 Jun 2025, 08:29:49 AM IST
MP Board 5th 8th Result 2025 Live: कैसा रहा था मुख्य परीक्षा का रिजल्ट
MP Board 5th 8th Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 28 मार्च को जारी कर दिया गया था। कक्षा 5वीं में 92.70 एवं 8वीं में 90.02 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे। शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 11 लाख 17 हजार से अधिक तथा कक्षा 8वीं के 11 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे।
20 Jun 2025, 08:29:49 AM IST
MP Board 5th 8th Result 2025 Live: कैसे चेक करें एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं री एग्जाम रिजल्ट
MP Board 5th 8th Result 2025 Live: कैसे चेक करें एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं री एग्जाम रिजल्ट
- www.rskmp.in/result.aspx पर जाएं।
- अपना समग्र आईडी या रोल नंबर डालें।
- वहीं इमेज में दिया गया कैप्चा कोड डालें।
- शो बटन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें।