भतीजी की शादी में गल्फ से आए चाचा की गला रेतकर हत्या, प्राइवेट पार्ट काट कर अलग किया
अब्बास गल्फ के कतर में रहता था और भतीजी की शादी को लेकर 15 दिन पूर्व घर आया था। घटना के बाद शादी रुक गई है।

बिहार के मधुबनी में कतर(विदेश) से भतीजी की शादी में आए युवक की गलारेत कर निसंश हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना जयनगर थाना क्षेत्र के कोरहिया की है। हत्यारों ने मृतक की प्राईवेट पार्ट को भी काट डाला। मृतक की कोरहिया गांव के हरटी टोल निवासी 48 वर्षीय मो.अब्बास के रूप में पहचान हुयी है। वह गल्फ देश के कतर में रहता था,जो भतीजी की शादी को लेकर 15 दिन पूर्व वह घर आया था। घटना के बाद शादी रुक गई है और पूरे गांव में सनसनी फैल गयी है। मृतक चार भाई हैं और चारों गल्फ कंट्री में कारोबार करते हैं। शादी में दो भाई नहीं आए थे।
उनके चचेरे भाई मो. अकबर के अनुसार रविवार को उनकी बेटी की शादी थी।इसके पहले शनिवार को मिलाद का भोज था। रात्रि के 9:15 बजे बिजली गुल हो गयी थी। उसके बाद से मो. अब्बास भोज से गायब हो गया। खोजबीन के बाद उसका शव घर से करीब 5 सौ मीटर निकट बांसवाड़ी खेत में मिला। परिजनों के अनुसार उनकी किसी से दुश्मनी नही थी। हत्यारों ने उसके गले रेत कर हत्या करने के उपरी प्राईवेट पार्ट को काटकर वहीं पर फेंक दिया। यह नजारा देखकर सभी चौंक पड़े।
इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तथा गहन तफ्तीश में जूट गयी है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि.फिलहाल हत्या का कोई कारण मालूम नही हुआ है। पर पुलिस द्वारा विभिन्न एंगल से मामले की तफ्तीश की जा रही है। वैज्ञानिक जांच कर हत्यारों को शिनाख्त में पुलिस लगी है। उधर घटना से भतीजी की शादी रोक दी गयी है तथा घर में कोहराम मचा है। मृतक चार भाई हैं। सभी गल्फ कंट्री के सउदी व कतर में रहते हैं। शादी में अब्बास समेत दो भाई घर आए थे जबकि दो वहीं रुक गए थे।