Hindi NewsBihar NewsPatna NewsJD U Plans to Disseminate Nitish Government s 20 Years of Development Work

नीतीश सरकार के कल्याणकारी कार्यों की जानकारी घर-घर पहुंचाएगा जदयू

जदयू नीतीश सरकार के 20 वर्षों के विकास कार्यों की जानकारी प्रत्येक घर तक पहुंचाने का निर्णय लिया है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि मतदाताओं को सरकार के कार्यों से अवगत कराना जरूरी है। बैठक में...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSat, 21 June 2025 09:09 PM
share Share
Follow Us on
नीतीश सरकार के कल्याणकारी कार्यों की जानकारी घर-घर पहुंचाएगा जदयू

जदयू नीतीश सरकार के विकास व कल्याणकारी कार्यों की जानकारी घर-घर पहुंचाएगा। इसके लिए नीतीश सरकार की 20 वर्षों के कार्यों की पुस्तिका प्रत्येक घर तक पहुंचायी जाएगी। शनिवार को जदयू दफ्तर में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने वर्चुअल माध्यम से बैठक को संबोधित किया। कहा कि 2025 में 225 और फिर से नीतीश के लक्ष्य को साकार करने के लिए हमें संगठित, सजग और समर्पित होकर कार्य करना होगा। नीतीश सरकार के कार्यों की जानकारी हर मतदाता तक पहुंचाना जरूरी है, ताकि जनता सच्चाई से परिचित हो सके। बैठक में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पंचायतवार बूथ कमेटी की प्रथम चरण की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बूथ जीतो-चुनाव जीतो की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

साथ ही विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम, झूठ और दुष्प्रचार का तथ्यपरक जवाब देने, 15 वर्षों के कुशासन की सच्चाई से युवाओं को अवगत कराने, तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने को लेकर भी गहन चर्चा की गई। बैठक में विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय गांधी, प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें