बिहार में मनचलों ने 2 लड़कियों को चाकू मारा, छेड़छाड़ का विरोध करने पर अटैक
कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां दवा लाने गई थीं। दवा लेकर वापस लौटते वक्त कुछ लड़कों ने एक लड़की से छेड़खानी कर दी। जब इस लड़की ने छेड़खानी का विरोध किया तो मनचलों ने उसे चाकू मार दिया।
Nishant Nandan हिन्दुस्तान, सीवानSun, 22 June 2025 01:18 PM

बिहार में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सीवान जिले में छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने दो लड़कियों पर चाकू से हमला कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों ही लड़कियों को सड़क पर चाकू से अटैक किया गया। इस वारदात के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां दवा लाने गई थीं। दवा लेकर वापस लौटते वक्त कुछ लड़कों ने एक लड़की से छेड़खानी कर दी। जब इस लड़की ने छेड़खानी का विरोध किया तो मनचलों ने उसे चाकू मार दिया। मीडिया रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि जब दूसरी लड़की बीच बचाव करने आई तब मनचलों ने उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया।
दोनों लड़कियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। बहरहाल अब इस मामले में पुलिस अपनी जांच-पड़ताल में जुट गई है। अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी हैै।
लेटेस्ट Hindi News, बिहार चुनाव 2025 , Bihar election 2025 Date , Bihar vidhan sabha seats और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।