Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsBihar Congress Leaders Honor Local Office and Review Land Properties

श्री कृष्णा आश्रम के देखभाल और संचालन में सहयोग करेगी पार्टी

अरवल, निज प्रतिनिधि। जिलाध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा ने सभी नेताओं को अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया। श्रीकृष्ण आश्रम में कांग्रेस पार्टी के अरवल जिले की भू-संपदा की समीक्षा की गई, समीक्षा मे यह बातें...

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSun, 22 June 2025 10:09 PM
share Share
Follow Us on
श्री कृष्णा आश्रम के देखभाल और संचालन में सहयोग करेगी पार्टी

अरवल, निज प्रतिनिधि। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष सह बिहार कांग्रेस भू- संपदा कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता और प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जमाल अहमद भल्लू का आगमन जिला कांग्रेस कार्यालय श्रीकृष्ण आश्रम में हुआ। जिलाध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा ने सभी नेताओं को अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया। श्रीकृष्ण आश्रम में कांग्रेस पार्टी के अरवल जिले की भू-संपदा की समीक्षा की गई, समीक्षा मे यह बातें अरवल जिला कांग्रेस भू-सम्पदा के प्रभारी एडवोकेट निसार अख्तर अंसारी ने बताया कि 1936 में 10 डीसमील जमीन कांग्रेस कार्यालय के लिये खरीद की गई थी, जिसमें 2018 में वर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा ने भवन का निर्माण करवाया।

इस आश्रम का उद्घाटन 2020 में तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदनमोहन झा ने तत्कालीन बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्तचरण दास की उपस्थिति में किया है। बिहार प्रदेश भू सम्पदा के अध्यक्ष और बिहार कांग्रेस के कोषाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता ने आश्रम के संचालन और देखभाल में सहयोग करने की बातें कही। जांच टीम मे जितेन्द्र गुप्ता, जमाल अहमद भल्लू, संजय भारती, बैजनाथ सिंह, वकील गुप्ता, पंचदेव राम भी थे। फोटो- 22 जून अरवल- 18 कैप्शन- अरवल स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं का स्वागत करते जिलाध्यक्ष धनंजय शर्मा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें