पटना एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के यात्रियों का हंगामा, चेन्नई में छूटे दो दर्जन पैसेंजर्स के सामान
पटना चेन्नई फ्लाइट आईएक्स 2936 से 180 यात्री शनिवार को पटना पहुंचे। चार नंबर काउंटर से सामान लेने की घोषणा की गई। लेकिन पता चला कि इनमें सो दो दर्जन से अधिक यात्रियों के लगेज नहीं मिले। समीक्षा के बाद पता चला कि उनके समान चेन्नई में ही छूट गए।

पटना एयरपोर्ट पर शनिवार को यात्रियों ने जोरदार हंगामा किया ये या्त्री एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान से पटना पहुंचे थे। आरोप लगाया गया कि कई यात्रियों के सामान चेन्नई छूट गया था। जब उन्हें इस बात की जानकारी मिली तो नाराज हो गए और हल्ला मचाने लगे। सुरक्षा बलों की मौजूदगी में कंपनी के आश्वान के बाद लोग शांत हुए। कंपनी ने कहा है कि उनके सामान मंगवा दिए जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक पटना चेन्नई फ्लाइट आईएक्स 2936 से 180 यात्री शनिवार को पटना पहुंचे। चार नंबर काउंटर से सामान लेने की घोषणा की गई। लेकिन वहां पहुंचने पर पता चला कि इनमें सो दो दर्जन से अधिक यात्रियों के लगेज नहीं थे। समीक्षा के बाद बताया गया कि कि उनके समान चेन्नई में ही छूट गए।
यह सुनने के बाद यात्री आक्रोशित हो गए और विमानन कंपनी के कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शोर मचाने लगे। हंगामा देख विमानन कंपनी के कर्मी और सुरक्षा बलों की टीम मौके पर पहुंची। आक्रोशित लोगों ने मैनेजमेंट को इसकी जानकारी दी। प्रबंधन की ओर से उन्हें सामान जल्द मंगवा देने का आश्वासन दिया गया। यात्रियों ने कंपनी पर कुव्यवस्था का आरोप लगाया। बताया कि कई बार ऐसा हो चुका है।
कुछ कर्मियों की ओर से यात्रियों को बताया गया कि लगेज के साथ वजन का ईशू है। अगले विमान से उनके सामान लाए जाएंगे। हालांकि आज चेन्नई से कोई फ्लाइट एयर इंडिया की नहीं है। अगली फ्लाइट से लगेज लाए जाएंगे। सुरक्षा बलों के समझाने पर लोग मान गए और शांत हो गए। हालांकि उसके बाद भी कई यात्री लगेज की मांग को लेकर एयरपोर्ट पर जमे रहे।