हर किसी का सपना महिंद्रा की ये 7-सीटर SUV, लोगों ने खरीद-खरीदकर वेटिंग पीरियड बढ़ाया; अब घर लाने में 3.5 महीने लगेंगे
महिंद्रा की दमदार 7-सीटर SUV स्कॉर्पियो-N अब हर किसी का सपना बनती जा रही है। लोगों ने इसे खरीद-खरीदकर वेटिंग पीरियड बढ़ा दिया है। अब इस एसयूवी को घर लाने में 3.5 महीने तक लगेंगे। आइए इसकी डिटेल्स जाने हैं।

अगर आप भी दमदार और स्टाइलिश SUV महिंद्रा स्कॉर्पियो-N खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपको थोड़ा धैर्य रखना पड़ेगा। जी हां, क्योंकि मार्केट में इस पॉपुलर SUV की जबरदस्त डिमांड है, जिसके चलते अभी ग्राहकों को 1.5 महीने से लेकर 3.5 महीने तक का इंतजार करना पड़ रहा है। महिंद्रा स्कॉर्पियो-N के वैरिएंट और इंजन विकल्पों के अनुसार वेटिंग पीरियड अलग-अलग है, तो आइए जानते हैं कि कौन से वैरिएंट पर कितना वेटिंग पीरियड है?
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra Scorpio-N
₹ 13.99 - 25.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV700
₹ 14.49 - 25.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 23.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Harrier
₹ 15 - 26.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Alcazar
₹ 14.99 - 21.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Hector
₹ 14.25 - 23.34 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
महिंद्रा स्कॉर्पियो-N Z2, Z4 और Z6 वैरिएंट्स (पेट्रोल व डीज़ल दोनों) पर वेटिंग पीरियड लगभग 1.5 महीने तक है। वहीं, Z8, Z8 Select और Z8L जैसे मिड व हाई वैरिएंट्स पर वेटिंग पीरियड 2 महीने तक जा सकता है।
वहीं, अगर आप Z8 कार्बन या Z8L कार्बन जैसे खास एडिशन चुनते हैं, तो आपको 1 महीने तक में डिलीवरी मिल सकती है। लेकिन ध्यान रखें, 4WD वैरिएंट्स यानी चार पहिया ड्राइव ऑप्शन वाले स्कॉर्पियो-N की डिलीवरी में सबसे ज्यादा वक्त लग रहा है। इसका वेटिंग पीरियड 3.5 महीने तक है।
इतनी डिमांड क्यों?
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन का नया डिज़ाइन, दमदार इंजन, और प्रीमियम फीचर्स ने इसे ग्राहकों के बीच फेवरेट बना दिया है। यह SUV शहरी सड़कों से लेकर ऊबड़-खाबड़ रास्तों तक शानदार प्रदर्शन करती है। यही वजह है कि इसकी डिमांड लगातार बनी हुई है।
वैरिएंट | पेट्रोल मैनुअल (MT) | पेट्रोल ऑटोमैटिक (AT) | डीजल मैनुअल (MT) | डीजल ऑटोमैटिक (AT) |
---|---|---|---|---|
Z2 | 1.5 महीने तक | - | 1.5 महीने तक | - |
Z4 | 1.5 महीने तक | 1.5 महीने तक | 1.5 महीने तक | 1.5 महीने तक |
Z6 | - | - | 1.5 महीने तक | 1.5 महीने तक |
Z8 सेलेक्ट | 2 महीने तक | 2 महीने तक | 2 महीने तक | 2 महीने तक |
Z8 | 2 महीने तक | 2 महीने तक | 2 महीने तक | 2 महीने तक |
Z8 कार्बन | 1 महीने तक | 1 महीने तक | 1 महीने तक | 1 महीने तक |
Z8L | 2 महीने तक | 2 महीने तक | 2 महीने तक | 2 महीने तक |
Z8L कार्बन | 1 महीने तक | 1 महीने तक | 1 महीने तक | 1 महीने तक |
4WD वैरिएंट | - | - | 3.5 महीने तक | 3.5 महीने तक |
क्या करें?
अगर आप जल्द से जल्द स्कॉर्पियो-N घर लाना चाहते हैं, तो जल्दी बुकिंग करवा लें। अपने नजदीकी डीलरशिप से स्टॉक के बारे में पूछें और फटाफट बुकिंग करें। कभी-कभी आपको किसी और की कैंसिल बुकिंग का फायदा मिल सकता है। इसके अलावा वैकल्पिक वैरिएंट्स पर भी विचार करें, जिनकी डिलीवरी जल्दी हो सकती है
महिंद्रा स्कॉर्पियो-N एक परफेक्ट SUV है, लेकिन इसकी लोकप्रियता का मतलब है कि आपको डिलीवरी के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। लेकिन, जब यह गाड़ी आपके गैराज में खड़ी होगी, तो वो इंतजार वाकई वर्थ लगेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।