Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Suzuki to Set Up 1500 EV centric Workshops in India

ई विटारा इलेक्ट्रिक SUV लाने से पहले मारुति की बड़ी तैयारी, 1500 EV सेंट्रिक वर्कशॉप होंगी तैयार

कंपनी अपने पहले ऑल-इलेक्ट्रिक व्हीकल ई विटारा को लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। अपनी इस इलेक्ट्रिक SUV को सफल बनाने के लिए कंपनी अपने शोरूम और सर्विस स्टेशनों को ईवी-रेडी बनाने की तैयार में जुटी है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानThu, 26 June 2025 09:06 AM
share Share
Follow Us on
ई विटारा इलेक्ट्रिक SUV लाने से पहले मारुति की बड़ी तैयारी, 1500 EV सेंट्रिक वर्कशॉप होंगी तैयार

मारुति सुजुकी देश के सबसे बड़े ऑटोमोटिव कंपनियों में से एक है। कंपनी सेल्स और सर्विस दोनों के मामले में नंबर-1 बनी हुई है। कंपनी टचपॉइंट के मामले में भी नंबर-1 है। पूरे भारत में इसका सबसे बड़ा सर्विस नेटवर्क है। वर्तमान में ऑटोमेकर के देश भर में 5,400 से अधिक सर्विस स्टेशन हैं। कंपनी ने एक महीने में 24.5 लाख व्हीकल की सर्विसिंग का रिकॉर्ड भी बनाया है। मारुति के साथ अच्छी बात ये है कि वो हैचबैक, सेडान, MPV, SUV, वैन जैसे सभी सेगमेंट को लीड कर रही है। अब कंपनी की नजर इलेक्ट्रिक सेगमेंट में धमाकेदार शुरुआत पर है।

दरअसल, कंपनी अपने पहले ऑल-इलेक्ट्रिक व्हीकल ई विटारा को लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। अपनी इस इलेक्ट्रिक SUV को सफल बनाने के लिए कंपनी अपने शोरूम और सर्विस स्टेशनों को ईवी-रेडी बनाने की तैयार में जुटी है। इसके लिए कंपनी की भारतीय शाखा ने एक कार्य योजना बनाई है, जिसके तहत फाइनेंशियल ईयर 2030-31 तक सर्विस टचपॉइंट को 8,000 तक बढ़ाया जाएगा।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Nexon EV

Tata Nexon EV

₹ 12.49 - 17.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Windsor EV

MG Windsor EV

₹ 14 - 18.1 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Punch EV

Tata Punch EV

₹ 9.99 - 14.29 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 11.5 - 17.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:इस कंपनी के लोहे ने सभी को चौंकाया, BNCAP टेस्ट में 8 कारों को मिले 5-स्टार

इसके अलावा, कंपनी देश भर में 1,500 से अधिक ईवी-सेंट्रिक वर्कशॉप को भी शामिल कर रहा है, जिसमें ईवी ग्राहकों की सेवा के लिए विशेष रूप से ट्रेनी मैनपावर और विशेष उपकरण शामिल होंगे। मारुति सुजुकी ई विटारा बाजार में ब्रांड की ईवी यात्रा की शुरुआत करेगी। ग्लोबल मार्केट में पहले से ही उपलब्ध ऑल-इलेक्ट्रिक ई विटारा को भारत में दो बैटरी पैक 49kWh और 61kWh के साथ पेश किया जाएगा। सिंगल चार्ज पर इसकी रियल रेंज 500Km तक मिलने की उम्मीद है। इसका मुकाहबला, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, टाटा कर्व EV और एमजी ZS EV जैसे मॉडल से होगा।

ये भी पढ़ें:इस फेस्टिव सीजन खत्म होगा इस SUV के नए मॉडल इंतजार, देश में जमकर बिक रही

व्हीकल सर्विस का रिकॉर्ड बनाया
मारुति ने अपने नेटवर्क के जरिए से एक महीने में 24.5 लाख से अधिक वाहनों की सर्विस की है, जो मारुति के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस उपलब्धि पर मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, हिसाशी ताकेउचि ने कहा, "कंपनी के इतिहास में ऐसा पहली बार है कि हमने एक महीने में 24.5 लाख से अधिक वाहनों की सर्विस की है। यह एक ऐसी उपलब्धि है जो सर्विस नेटवर्क के स्तर, गहराई और दक्षता को दर्शाती है। यह देश भर में हमारी सर्विस टीमों और डीलर पार्टनर्स के अथक प्रयासों का परिणाम है।"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें