Hindi Newsऑटो न्यूज़All Tata Cars Bharat NCAP Rating List

इस भारतीय कंपनी के लोहे ने सभी को चौंकाया, BNCAP टेस्ट में सभी 8 कारों को मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

भारत NCAP में सेफ्टी रेटिंग का टेस्ट देने वाली लगभग हर कार शानदार सेफ्टी रेटिंग हासिल कर रही है। भारतीय कंडीशन के हिसाब से सेफ्टी रेटिंग मिलने से इन कारों की सेल्स में भी इजाफा हुआ है। इस लिस्ट में टाटा मोटर्स का नाम अभी सबसे ऊपर है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानThu, 26 June 2025 08:27 AM
share Share
Follow Us on
इस भारतीय कंपनी के लोहे ने सभी को चौंकाया, BNCAP टेस्ट में सभी 8 कारों को मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

भारत NCAP में सेफ्टी रेटिंग का टेस्ट देने वाली लगभग हर कार शानदार सेफ्टी रेटिंग हासिल कर रही है। भारतीय कंडीशन के हिसाब से सेफ्टी रेटिंग मिलने से इन कारों की सेल्स में भी इजाफा हुआ है। इस लिस्ट में टाटा मोटर्स का नाम अभी सबसे ऊपर है। दरअसल, टाटा की 8 कारों को BNCAP में क्रैश टेस्ट हो चुका है। इन सभी कारों ने 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। हाल ही में टाटा मोटर्स की लिस्ट में सबसे नया नाम टाटा हैरियर EV है। कंपनी की कार बड़ों के साथ बच्चों के लिए भी पूरी तरह सेफ हैं। चलिए आपको टाटा की इन सभी कारों की सेफ्टी रेटिंग के बारे में बताते हैं।

1. टाटा हैरियर EV
टाटा मोटर्स की सबसे लेटेस्ट लॉन्च इलेक्ट्रिक SUV हैरियर EV ने भी BNCAP में शानदार प्रदर्शन किया है। भारत NCAP ने एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी के लिए क्रैश टेस्ट में इसे पूरे 5-स्टार रेटिंग मिली है। टाटा हैरियर ईवी ने एडल्ट सेफ्टी में 32 में से पूरे 32 पॉइंट हासिल किया। जबकि चाइल्ड सेफ्टी के लिए 49 में से 45 पॉइंट मिले। हैरियर ईवी ने फ्रंटल और साइड इंपैक्ट टेस्ट में पूरे 16 में 16 पॉइंट मिले। बता दें कि सिंगल चार्ज पर ये कार 600Km तक दौड़ती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 8 - 15.6 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Nissan Magnite

Nissan Magnite

₹ 6.14 - 11.76 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO

₹ 7.99 - 15.56 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Venue N Line

Hyundai Venue N Line

₹ 12.15 - 13.97 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Venue

Hyundai Venue

₹ 7.94 - 13.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza

₹ 8.69 - 14.14 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

2. टाटा हैरियर
टाटा हैरियर का क्रैश टेस्ट भी दिसंबर 2023 में किया गया था। ये सफारी के साथ क्रैश टेस्ट पास करने वाली टाटा की पहली SUV भी थी। वहीं, भारत NCAP क्रैश टेस्ट का ये पहला मॉडल भी थी। इस SUV को भी 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। एडल्ट सेफ्टी के लिए इसे 32.00 में से 30.08 पॉइंट मिले थे। वहीं, चाइल्ड सेफ्टी के लिए इसे 49.00 में से 44.54 पॉइंट मिले थे। इसका सेफ्टी स्कोर भी टाटा सफारी की तरह है।

3. टाटा कर्व EV
टाटा के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में कर्व EV सबसे लेटेस्ट मॉडल है। बाजार में इसे अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला है। इस इलेक्ट्रिक SUV ने भारत NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। ये कंपनी की पहली SUV कूप भी है। एडल्ट सेफ्टी के लिए इसे 32.00 में से 30.81 पॉइंट मिले थे। वहीं, चाइल्ड सेफ्टी के लिए इसे 49.00 में से 44.83 पॉइंट मिले थे।

ये भी पढ़ें:EV बनाने में भारत दिखा रहा दम, 2030 तक चौथा सबसे बड़ा मार्केट बनेगा

4. टाटा कर्व
टाटा के कर्व इलेक्ट्रिक के साथ कर्व का ICE मॉडल भी लॉन्च किया है। इसने भारत NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला सिट्रोन बेसाल्ट से हो रहा है। ये दोनों ही SUV कूप है। एडल्ट सेफ्टी के लिए इसे 32.00 में से 29.50 पॉइंट मिले थे। वहीं, चाइल्ड सेफ्टी के लिए इसे 49.00 में से 43.66 पॉइंट मिले थे।

5. टाटा नेक्सन EV
टाटा पंच EV के साथ टाटा नेक्सन EV का भी भारत NCAP ने मई 2024 में क्रैश टेस्ट किया था। कर्व EV आने से पहले नेक्सन EV कंपनी की इलेक्ट्रिक सेगमेंट में टॉप मॉडल भी था। इस इलेक्ट्रिक कार ने भी क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। एडल्ट सेफ्टी के लिए इसे 32.00 में से 29.86 पॉइंट मिले थे। वहीं, चाइल्ड सेफ्टी के लिए इसे 49.00 में से 44.95 पॉइंट मिले थे।

6. टाटा नेक्सन
टाटा की नेक्सन EV के बाद नेक्सन (ICE) का क्रैश टेस्ट भी किया जा चुका है। भारत NCAP ने इस क्रैश टेस्ट को इसी महीने यानी अक्टूबर में किया है। नेक्सन EV के सभी सेफ्टी फीचर्स इसमें मिलते हैं, इस वजह से इसने भी क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। एडल्ट सेफ्टी के लिए इसे 32.00 में से 29.41 पॉइंट मिले थे। वहीं, चाइल्ड सेफ्टी के लिए इसे 49.00 में से 43.83 पॉइंट मिले थे।

ये भी पढ़ें:काइलक हिट होने के बाद अब स्कोडा ला रही ये नई कार, फेस्टिव सीजन पर होगी लॉन्च

7. टाटा सफारी
टाटा के पोर्टफोलियो में शामिल सफारी SUV सबसे लग्जरी और प्रीमियम मॉडल में से एक है। ऐसे में ये SUV सेफ्टी में भी पूरी तरह खरी उतरी है। भारत NCAP क्रैश टेस्ट के दौरान इस SUV को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसका क्रैश टेस्ट दिसंबर 2023 में किया गया था। एडल्ट सेफ्टी के लिए इसे 32.00 में से 30.08 पॉइंट मिले थे। वहीं, चाइल्ड सेफ्टी के लिए इसे 49.00 में से 44.54 पॉइंट मिले थे।

8. टाटा पंच EV
टाटा की इस छोटी इलेक्ट्रिक SUV का भारत NCAP में क्रैश टेस्ट मई 2024 को किया गया था। पंच टाटा के लिए इन दिनों सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी है। पिछले 5 से 6 महीनों से ये नंबर-1 पोजीशन पर है। इस कार ने भी सेफ्टी टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। एडल्ट सेफ्टी के लिए इसे 32.00 में से 31.46 पॉइंट मिले थे। वहीं, चाइल्ड सेफ्टी के लिए इसे 49.00 में से 45.00 पॉइंट मिले थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें