स्कूटर का मतलब सिर्फ ये मॉडल, इसके सामने नहीं टिक पा रहे जुपिटर, एक्सेस; पिछले महीने 1.90 यूनिट बिकीं
देश के टू-व्हीलर मार्केट में किन स्कूटर्स का दबदबा है इसकी लिस्ट सामने आ गई है। दरअसल, मई में जिन स्कूटर्स की सेल्स सबसे ज्यादा रही उसके टॉप-10 की लिस्ट को टॉप करने का काम एक बार फिर होंडा एक्टिवा ने किया। पिछले महीने इसे 1.90 लाख से ज्यादा ग्राहक मिले।

देश के टू-व्हीलर मार्केट में किन स्कूटर्स का दबदबा है इसकी लिस्ट सामने आ गई है। दरअसल, मई में जिन स्कूटर्स की सेल्स सबसे ज्यादा रही उसके टॉप-10 की लिस्ट को टॉप करने का काम एक बार फिर होंडा एक्टिवा ने किया। पिछले महीने इसे 1.90 लाख से ज्यादा ग्राहक मिले। वहीं, दूसरे नंबर पर पर टीवीएस जुपिटर रहा। जिसकी 97 हजार से ज्यादा यूनिट बिकीं। यानी मोटे तौर पर एक्टिवा के सामने कोई दूसरा मॉडल नहीं टिक पाया। वैसे, इस लिस्ट में इलेक्ट्रिक स्कटूर्स का दबदबा भी देखने को मिला। इस सेगमेंट में टीवीएस आईक्यूब की सेल्स सबसे ज्यादा रही। चलिए आपको टॉप-10 स्कूटर की सेल्स लिस्ट दिखाते हैं।
टॉप-10 स्कूटर सेल्स मई 2025 | ||||||
नं | मॉडल | मई 2025 | मई 2024 | अंतर | ग्रोथ % | शेयर % |
1 | होंडा एक्टिवा | 1,90,713 | 2,16,352 | -25,639 | -11.85 | 34.73 |
2 | TVS जुपिटर | 97,606 | 75,838 | 21,768 | 28.7 | 17.77 |
3 | सुजुकी एक्सेस | 75,778 | 64,812 | 10,966 | 16.92 | 13.8 |
4 | TVS XL | 37,264 | 40,394 | -3,130 | -7.75 | 6.79 |
5 | TVS आईक्यूब | 27,642 | 17,230 | 10,412 | 60.43 | 5.03 |
6 | होंडा डियो | 26,220 | 29,041 | -2,821 | -9.71 | 4.77 |
7 | बजाज चेतक | 25,540 | 13,042 | 12,498 | 95.83 | 4.65 |
8 | TVS एनटॉर्क | 25,205 | 29,253 | -4,048 | -13.84 | 4.59 |
9 | सुजुकी बर्गमैन | 24,688 | 19,523 | 5,165 | 26.46 | 4.5 |
10 | ओला S | 18,501 | 37,389 | -18,888 | -50.52 | 3.37 |
टोटल | 5,49,157 | 5,42,874 | 6,283 | 1.16 | 100 |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

TVS iQube
₹ 94,434 - 1.59 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS Jupiter
₹ 76,691 - 89,791

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS Jupiter 125
₹ 80,740 - 92,001

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Bajaj Chetak
₹ 99,990 - 1.46 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Activa 125
₹ 82,257 - 99,674

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
टॉप-10 स्कूटर सेल्स की बात करें होंडा एक्टिवा की मई 2025 में 1,90,713 यूनिट बिकीं। जबकि मई 2024 में इसकी 2,16,352 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 25,639 यूनिट कम बिकीं और इसे 11.85% की डिग्रोथ मिली। TVS जुपिटर की मई 2025 में 97,606 यूनिट बिकीं। जबकि मई 2024 में इसकी 75,838 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 21,768 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 28.7% की ग्रोथ मिली। सुजुकी एक्सेस की मई 2025 में 75,778 यूनिट बिकीं। जबकि मई 2024 में इसकी 64,812 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 10,966 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 16.92% की ग्रोथ मिली।
TVS XL की मई 2025 में 37,264 यूनिट बिकीं। जबकि मई 2024 में इसकी 40,394 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 3,130 यूनिट कम बिकीं और इसे 7.75% की डिग्रोथ मिली। TVS आईक्यूब की मई 2025 में 27,642 यूनिट बिकीं। जबकि मई 2024 में इसकी 17,230 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 10,412 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 60.43% की ग्रोथ मिली। होंडा डियो की मई 2025 में 26,220 यूनिट बिकीं। जबकि मई 2024 में इसकी 29,041 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 2,821 यूनिट कम बिकीं और इसे 9.71% की डिग्रोथ मिली।
बजाज चेतक की मई 2025 में 25,540 यूनिट बिकीं। जबकि मई 2024 में इसकी 13,042 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 12,498 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 95.83% की ग्रोथ मिली। TVS एनटॉर्क की मई 2025 में 25,205 यूनिट बिकीं। जबकि मई 2024 में इसकी 29,253 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 4,048 यूनिट कम बिकीं और इसे 13.84% की डिग्रोथ मिली। सुजुकी बर्गमैन की मई 2025 में 24,688 यूनिट बिकीं। जबकि मई 2024 में इसकी 19,523 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 5,165 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 26.46% की ग्रोथ मिली।
ओला S की मई 2025 में 18,501 यूनिट बिकीं। जबकि मई 2024 में इसकी 37,389 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 18,888 यूनिट कम बिकीं और इसे 50.52% की डिग्रोथ मिली। इस तरह मई 2025 में टॉप-10 मॉडल की कुल 5,49,157 यूनिट बिकीं। जबकि मई 2024 में इसकी 5,42,874 यूनिटि बिकी थीं। यानी इसकी 6,283 यूनिट ज्यादा बिकीं और इन्हें 1.16% की ग्रोथ मिली।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।