टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई नई महिंद्रा XUV 700, अलॉय व्हील से उठ गया पर्दा; जानिए कितनी बदलेगी SUV
महिंद्रा अपनी पॉपुलर एसयूवी XUV 700 को अपडेट करने की तैयारी कर रही है। बता दें कि महिंद्रा XUV 700 फेसलिफ्ट को हाल में ही टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

महिंद्रा अपनी पॉपुलर एसयूवी XUV 700 को अपडेट करने की तैयारी कर रही है। बता दें कि महिंद्रा XUV 700 को हाल में ही टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। हालिया स्पाई शॉट्स से एसयूवी के अलॉय व्हील डिजाइन का पता चला है। ऐसा लगता है कि अलग-अलग ट्रिम लेवल के लिए एसयूवी में अलग-अलग व्हील डिजाइन हो सकते हैं। माना जा रहा है कि एसयूवी में 18-इंज की जगह 19-इंच के पहिये का भी उपयोग किया जा सकता है। आइए जानते हैं एसयूवी के संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra XUV700
₹ 14.49 - 25.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio-N
₹ 13.99 - 25.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 23.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Harrier
₹ 15 - 26.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Hector
₹ 14.25 - 23.34 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Alcazar
₹ 14.99 - 21.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कुछ ऐसी हो सकती है डिजाइन
टेस्टिंग के दौरान लिए गए स्पाई इमेज से पता चला है कि अपडेटेड XUV700 अभी शुरुआती टेस्टिंग स्टेज में है। हालांकि, हेडलाइट हाउसिंग अपडेटेड दिखाई देती है। जबकि एक नया बम्पर भी फ्रंट-एंड ओवरहाल का हिस्सा होगा। प्रोफाइल के नीचे, मौजूदा वर्जन से फ्लश फिटिंग डोर हैंडल बरकरार हैं। वहीं, पीछे की तरफ डिजाइन में बदलाव कम हैं। नई एसयूवी में नया रियर बम्पर भी मिल सकता है। दूसरी ओर ग्रिल सेक्शन काफी हद तक XUV 3XO जैसा ही दिखता है।
पावरट्रेन में नहीं होगा बदलाव
दूसरी ओर अगर पावरट्रेन की बात करें तो इसमें बदलाव की संभावना नहीं है। अपडेटेड एसयूवी में मौजूदा 2.0L पेट्रोल और 2.2L डीजल पावरट्रेन जारी रह सकते हैं। एसयूवी के इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।